Smackdown में रोमन रेंस ने चीजों को स्पष्ट रूप से सामने रखा
![रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6cde0-16010963779125-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6cde0-16010963779125-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6cde0-16010963779125-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6cde0-16010963779125-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6cde0-16010963779125-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6cde0-16010963779125-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6cde0-16010963779125-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6cde0-16010963779125-800.jpg 1920w)
इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि 2 रियल लाइफ भाइयों की दुश्मनी इन दिनों सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रही है और फैंस भी इसे बेहद दिलचस्पी के साथ फॉलो कर रहे हैं। रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी को जे उसो शक की निगाहों से देख रहे थे।
इसके बाद Smackdown में रोमन रेंस ने एक धमाकेदार और यादगार प्रोमो दिया। एक तरफ उन्होंने अपने कज़िन ब्रदर को इतिहास के सबसे सफल टैग टीम सुपरस्टार्स में से एक बताया, लेकिन इस बीच उनके चेहरे पर गुस्से के भाव भी स्पष्ट रूप से देखे जा सकते थे।
उसो ने इस दौरान ये सवाल भी पूछा था कि वो यूनिवर्सल चैंपियन क्यों नहीं बन सकते। इसके जवाब में मेन इवेंट सैगमेंट के आखिर में रोमन ने उसो पर सुपरमैन पंच भी लगाया और कहा कि इस कारण वो चैंपियन बनने के काबिल नहीं हैं।
रोमन का ये कहना कि अंत में एक ही कज़िन टॉप पर रह सकता है, इस पूरे सैगमेंट का सबसे यादगार लम्हा साबित हुआ। देखना दिलचस्प होगा कि रोमन का हील कैरेक्टर किस तरह उनके भाई पर भारी पड़ता है।