डब्लू डब्लू ई (WWE) के अगले पीपीवी क्लैश ऑफ़ चैंपियंस से पहले सबकी निगाहें इस बार की रॉ पर टिकी हुई थी। इस बार रॉ में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भी नजर आए। वहीं शो के दौरान WWE ने अपन पीपीवी को लेकर अपनी लगभग हर स्टोरीलाइन को अंतिम रूप देने की कोशिश की। इसके अलावा शो में किंग ऑफ़ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनलिस्ट का नाम भी सामने आ गया है। तो आइये जानते हैं कि इस बार के शो के बाद WWE ने हमें इशारों में क्या-क्या बताने की कोशिश की है:
#5 द ओसी और वाइकिंग रेडर्स के बीच फ्यूड होगा
![वाà¤à¤à¤¿à¤à¤ रà¥à¤¡à¤°à¥à¤¸Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8c94b-15680855006562-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8c94b-15680855006562-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8c94b-15680855006562-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8c94b-15680855006562-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8c94b-15680855006562-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8c94b-15680855006562-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8c94b-15680855006562-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8c94b-15680855006562-800.jpg 1920w)
शो में इस बार टेन मैन टैग टीम मैच हुआ था। इस मैच में ओसी और वाइकिंग रेडर्स भी हिस्सा बने थे। इस मैच के बाद ये पक्का हो गया था कि ये दोनों ही टीम अब आने वाले समय के लिए एक-दूसरे के खिलाफ फाइट करते हुए नजर आएंगी। गौरतलब है कि मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद ही वाइकिंग रेडर्स किसी भी बड़े फ्यूड का हिस्सा नहीं बन पाए हैं और वो लगातार लोकल स्टार्स का सामना करते हुए नज़र आए हैं। ऐसे में उनके लिए ये फ्यूड काफी ज्यादा शानदार होगा और वो आने वाले समय में टैग टीम चैंपियनशिप के लिए भी फाइट कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के इस हफ्ते Raw में ना होने का कारण सामने आया
वहीं अगर बात ओसी करें तो अगर ओसी भी इस फ्यूड को जीत लेते है तो वो एक बार फिर से टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फाइट कर सकते हैं और तीसरी बार टैग टीम चैंपियन बन सकते हैं
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 रे मिस्टीरियो का रिंग करियर अभी खत्म नहीं हुआ है और ग्रैन मैटालिक सिंगल्स में अच्छा कर सकते हैं
![रॠमिसà¥à¤à¥à¤°à¤¿à¤¯à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/349e0-15680856565584-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/349e0-15680856565584-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/349e0-15680856565584-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/349e0-15680856565584-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/349e0-15680856565584-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/349e0-15680856565584-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/349e0-15680856565584-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/349e0-15680856565584-800.jpg 1920w)
रॉ में सबकी निगाहें एक बार फिर से रे मिस्टीरियो पर टिकी हुई थी। चोट के बाद वापसी करने के बाद उनका सामना ग्रैन मैटालिक से हुआ। इस मुकाबले में रे ने एक बार फिर से खुद को साबित किया। वहीं दूसरी ओर ग्रैन की भी मैच में परफॉरमेंस काफी ज्यादा सॉलिड थी। WWE उनकी इस परफॉरमेंस को देख कर उन्हें आने वाले समय में एक अच्छा पुश दे सकता है।
#3 ब्रे वायट के कैरेक्टर में एक और बदलाव
![बà¥à¤°à¥ वायà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9777d-15680859004123-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9777d-15680859004123-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9777d-15680859004123-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9777d-15680859004123-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9777d-15680859004123-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9777d-15680859004123-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9777d-15680859004123-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/9777d-15680859004123-800.jpg 1920w)
स्टोन कोल्ड के आने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि शायद ब्रे एक बार फिर से किसी लैजेंड पर हमला कर सकते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने किसी पर भी हमला नहीं किया, मगर इस बार उन्होंने अपने नये कैरेक्टर में एक और बदलाव के संकेत दिए हैं। शो के दौरान उन्होंने 3:16 को 11:19 में बदलाव दिया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से उनके इस बदलाव को फैंस के सामने लाता है।
#2 सेड्रिक एलेक्ज़ेंडर को यूएस चैंपियनशिप के लिए टाइटल शॉट मिलना
![सà¥à¤¡à¥à¤°à¤¿à¤ à¤à¤²à¥à¤à¥à¤à¤¼à¥à¤à¤¡à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/514c2-15680863364221-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/514c2-15680863364221-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/514c2-15680863364221-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/514c2-15680863364221-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/514c2-15680863364221-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/514c2-15680863364221-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/514c2-15680863364221-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/514c2-15680863364221-800.jpg 1920w)
शो के दौरान सेड्रिक एलेक्ज़ेंडर ने एजे स्टाइल्स पर हमला किया था। उनके इस हमले के बाद ये लगभग पक्की हो गई है कि ये दोनों ही स्टार आने वाले समय में एक-दूसरे के खिलाफ फ्यूड में होंगे। क्लैश ऑफ़ चैंपियंस के लिए अभी तक एजे स्टाइल्स के मैच की घोषणा भी नही हुई है। ऐसे में ये दोनों स्टार पीपीवी में एक-दूसरे के खिलाफ फाइट करते हुए नज़र आ सकते हैं।
#1 बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर क्लैश ऑफ़ चैंपियन में हार सकती हैं
![बà¥à¤à¥ लिà¤à¤ à¤à¤° शारà¥à¤²à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b126e-15680865523212-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b126e-15680865523212-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b126e-15680865523212-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b126e-15680865523212-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b126e-15680865523212-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b126e-15680865523212-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b126e-15680865523212-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b126e-15680865523212-800.jpg 1920w)
रॉ में टैग टीम मैच में साशा बैंक्स और बेली का सामना बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर से हुआ था। इस मैच में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर ने जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद ये साफ़ हो गया है कि ये दोनों ही स्टार्स पीपीवी में हारने वाली हैं। WWE पिछले कुछ समय से लगातार 50-50 बुकिंग कर रहा है ऐसे में उन्होंने गलती से ही अपने पीपीवी के दोनों मैच के रिजल्ट को आउट कर दिया है।