#1. समोआ जो फेस बन रहे हैं
![समà¥à¤ à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/245a3-15650696116357-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/245a3-15650696116357-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/245a3-15650696116357-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/245a3-15650696116357-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/245a3-15650696116357-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/245a3-15650696116357-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/245a3-15650696116357-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/245a3-15650696116357-800.jpg 1920w)
समोआ जो ने शो की शुरुआत अनाउंसर टेबल पर खड़े होकर की थी। उन्होंने घोषणा की कि जब तक रोमन रेंस आकर उन्हें निर्दोष नहीं साबित कर देते, तब तक वह शो को शुरू नहीं होने देंगे। माइकल कोल ने बताया कि हाल ही में कराये गए एक पोल में 80% फैंस का मानना है कि समोआ जो ने द बिग डॉग पर हमला किया था।
इस शो में आगे भी समोआ जो ने शो को बंद करने का प्रयास किया, जिसके बाद वह रोमन का सामना करने के लिए गए जो कि अभी अपने कार से उतरे ही थे। इससे पहले कि उन दोनों के बीच की जुबानी बहस हाथापाई में बदलती, इतने में एक कार आई और उसने रोमन को टक्कर मारने की कोशिश की। रोमन किसी तरह अपने कार के अंदर कूद कर खुद को काफी हद तक बचाने में सफल रहे।
इस हमले के बाद, द समोअन सबमिशन मशीन रोमन के पास जाकर उन्हें लेटे रहने को कहा और इसके साथ ही वह मेडिकल हेल्प और सिक्यूरिटी को भी बुलाने लगे। ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही फेस बन जाएंगे।