इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन(SmackDown) की शुरुआत डेनियल ब्रायन(Daniel Bryan) के सैगमेंट से हुई। SmackDown में ब्रायन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में Royal Rumble मैच जीतने के अलावा सबकुछ हासिल किया है। इस जीत से वो Wrestlemania 37 के मेन इवेंट का हिस्सा बन पाएंगे।इस बीच ब्रायन की एजे स्टाइल्स(AJ Styles) के साथ दुश्मनी के संकेत भी मिले। शो में बियांका ब्लेयर और किंग कॉर्बिन की बड़ी जीत के अलावा रोमन रेंस(Roman Reigns) और केविन ओवेंस(Kevin Owens) के बीच इंटरव्यू सैगमेंट भी देखने को मिला।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 29 जनवरी 2021वहीं मेन इवेंट में बेबीफेस सुपरस्टार्स की टीम को जीत मिली, जिसमें डेनियल ब्रायन, शिंस्के नाकामुरा(Shinsuke Nakamura), बिग ई(Big e) और ओटिस(Otis) शामिल रहे। अब Royal Rumble 2021 का बिल्ड-अप समाप्त हो चुका है, इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 बड़ी बातों से आपको अवगत कराएंगे जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown के बेहद खराब एपिसोड के बाद फैंस हुए नाराजSmackDown में शिंस्के नाकामुरा की स्थिति.@WWEDanielBryan looking to push the pace!#SmackDown @AJStylesOrg pic.twitter.com/sIArd3RgiH— WWE (@WWE) January 30, 2021SmackDown में अभी शिंस्के नाकामुरा की स्थिति के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। कुछ हफ्ते पहले गौंटलेट मैच में उनके शानदार प्रदर्शन को देख ऐसा प्रतीत होने लगा था कि WWE उन्हें बड़ा पुश देने वाली है। बड़ा पुश तो नहीं लेकिन अभी तक उनका बेबीफेस टर्न जरूर देखने को मिला है।सिजेरो के साथ उनकी टीम भी अब खत्म हो चुकी है, क्योंकि SmackDown में दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे की विपक्षी टीम में मौजूद रहे। इस बीच नाकामुरा के पूर्व पार्टनर सैमी जेन भी उन्हें दोबारा टीम बनाने का ऑफर दे चुके हैं, जिसे जापानी सुपरस्टार ने नकार दिया।Wait a minute! @WWESheamus is here!!!#SmackDown pic.twitter.com/4dx01rpzJw— WWE (@WWE) January 30, 2021इस बात में कोई संदेह नहीं कि नाकामुरा अब एक बेबीफेस सुपरस्टार बन चुके हैं, लेकिन अभी तक ये भी तय नहीं हो पाया है कि उनकी स्टोरीलाइन किस सुपरस्टार के खिलाफ शुरू होगी। वहीं ये भी तय है कि Wrestlemania 37 के बिल्ड-अप में उन्हें खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा।ये भी पढ़ें: ब्रॉन स्ट्रोमैन ने नए लुक में वापसी कर WWE में मचाया तहलकाWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।