WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 धीरे-धीरे पास आता जा रहा है, वहीं रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में अगले पीपीवी का बिल्ड-अप भी दिलचस्प रूप लेता जा रहा है। इस हफ्ते SmackDown की शुरुआत रोमन रेंस (Roman Reigns) ने की, जो अपने भाइयों (द उसोज़) को समझाने की कोशिश करते नजर आए।शो में डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) ने टैग टीम चैंपियनशिप को रिटेन किया, कार्मेला (Carmella), किंग कॉर्बिन (King Corbin) और अपोलो क्रूज़ (Apollo Crews) की जीत के अलावा रेंस, सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के दिलचस्प सैगमेंट्स भी देखने को मिले।ये भी पढ़ें: SmackDown में देखने को मिला रोमन रेंस का खतरनाक रूपमेन इवेंट में एक बार फिर मिस्टीरियोज़ का सामना द उसोज़ से हुआ, जिसका परिणाम WWE यूनिवर्सल चैंपियन के दखल के कारण डिसक्वालीफिकेशन से आया। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर 5 बड़ी बातों पर जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 4 जून, 2021WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और द उसोज़ की स्टोरीलाइन ले रही दिलचस्प मोड़"Bring them to me now." 😳#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/Qqzc4SCa33— WWE (@WWE) June 5, 2021इस हफ्ते SmackDown में रोमन रेंस और द उसोज़ की स्टोरीलाइन पर काफी फोकस किया गया। शो की शुरुआत द उसोज़ vs डॉमिनिक-रे मिस्टीरियो के बीच SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच से हुई, जिसका अंत विवादित तरीके से हुआ। पिन होते समय जिमी उसो के दोनों कंधे मैट को नहीं छू रहे थे, इसलिए रेंस ने अपने भाइयों के लिए रीमैच की मांग की।Let's run it back! @reymysterio & @DomMysterio35 will defend their #TagTeamTitles against The @WWEUsos again TONIGHT on #SmackDown! 🤯 pic.twitter.com/dGvZJEF1PM— WWE (@WWE) June 5, 2021एडम पीयर्स और सोन्या डेविल ने मेन इवेंट के लिए इस मुकाबले को बुक किया। मेन इवेंट में रेंस का दखल जिमी को बिल्कुल पसंद नहीं आया, उन्होंने बैकस्टेज जाते समय ये भी कहा कि, "बस अब बहुत हुआ।" सिजेरो शो में नजर नहीं आए, रॉलिंस का भी एक छोटा सा सैगमेंट देखा गया। ये चीजें दर्शा रही हैं कि Hell in a Cell 2021 का फोकस द उसोज़ vs रोमन रेंस फ्यूड पर है।ये भी पढ़ें: SmackDown में रोमन रेंस के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएंकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!