अल्बर्टो डेल रियो से जुड़ी 5 बातें जिन्हें शायद आप नहीं जानते

adr2-1473487047-800

अल्बर्टो डेल रियो की आधुनिक रैसलिंग की सबसे दुःखद कहानी है और यहाँ पर WWE ने एक अच्छे रैसलर को खो दिया। WWE में उनकी वापसी धूम-धाम से हुई थी और उन्होंने हेल इन ए सेल में जॉन सीना को हराकर US चैंपियनशिप जीती थी। लेकिन मंडे नाईट रॉ पर उन्हें ये ख़िताब गवांना पड़ा। जिस तरह से उन्हें टीवी पर कम दिखाया जा रहा था, उससे कई दर्शकों को इसका अनुमान लग चुका था कि वे अब WWE छोड़ देंगे। लीग ऑफ़ नेशन्स के साथ उनका US ख़िताब दौड़ अच्छा नहीं रहा। उसके बाद उनका स्तर गिरता चला गया। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं की आधुनिक रैसलिंग के अल्बर्टो डेल रियो सबसे लोकप्रिय रैसलर थे और यहाँ पर हम उनसे जुड़ी कुछ बातें जानने की कोशिश करेंगे। ये रही अल्बर्टो डेल रियो से जुडी 5 बातें जिन्हें शायद आप न जानते हों: 5: अल्बर्टो डेल रियो रैसलिंग परिवार से आते हैं ऐसा कहा जा सकता है कि डेल रियो की रगों में रैसलिंग बहता था। वें मेक्सिको के सबसे लोकप्रिय रैसलिंग परिवार से आतें हैं। वें विश्व प्रसिद्ध लुचाडोर डॉन कार्स के बेटे हैं। इतना ही नहीं उनके दो अंकल मिल मस्कार्स और सिकोडेलिको भी मशहूर रैसलर्स हैं। उनके भाई मेमो मॉन्टेंगरो ने NXT से करार किया था, लेकिन फिर उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। अभी उनके दो कजिन भी रैसलिंग से जुड़े हुए हैं। डेल रियो प्रोफेशनल रैसलिंग करने के लिए पैदा हुए हैं। हमे दुःख है कि WWE में उनकी विदाई इस तरह हुई, लेकिन हम जानते हैं कि दूसरे प्रोमोशन्स में वें ज़रूर कामयाब होंगे। 4: वे लगभग ओलंपिक्स में रैसलिंग कर चुके हैं adr5-1473487960-800 हम में से ज्यादातर लोग ये नहीं जनाते होंगे कि डेल रियो केवल प्रोफेशनल रैसलर नहीं है। वें अमैचुर रैसलिंग से भी तालुक रखते हैं। और ये केवल उनके शौक नहीं था, वें इसमें बहुत अच्छे थे। वे मेक्सिकन राष्ट्रिय रैसलिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं और दुनिया भर में ग्रीको-रोमन रैसलिंग में अपना नाम बना चुके हैं। वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में उन्हें तीसरा स्थान मिला था। सेंट्रल अमेरिका, पैन अमेरिका गेम्स और कैरिबियन गेम्स में उन्हें कामयाबी मिल चुकी है। इसके बाद वे सबसे बड़ी स्पर्धा सिडनी ओलंपिक्स 2000 की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने लगे। लेकिन फंड्स की कमी के चलते मेक्सिको ने उस साल अपनी रैसलिंग टीम ओलंपिक्स में नहीं भेजी। अगर परिस्तिथियाँ सही होती और डेल रियो को पदक मिला होता तो एंगल और डेल रियो में फिउद किया जा सकता था, ये पता करने के लिए कि आज WWE में कौन सबसे बड़ा ओलंपिक रैसलर हैं। 3: पेज के पहले डेल रियो शार्लेट के साथ रिश्ते में थे charlotte-1473482318-800 शार्लेट की शादी TNA के ब्रैम से हुई थी। लेकिन फिर तलाक के बाद डेल रियो और शार्लेट नज़दीक आने लगे। ये प्यार ज्यादा नहीं चला और डेल रियो पेज की ओर मुड़ गये। पेज-शार्लेट के साथ उनके रिश्ते के पीछे ये समझा जा रहा है कि ये मई में विंस मैकमैहन का आईडिया था। विंस को इस तरह की कहानी पसंद है। लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ और यहाँ पर आग भड़काने के छोटे लम्हे थे, जैसे शार्लेट के भाई रेड की मौत। 2: 2014 में उन्होंने WWE अपने मर्जी से छोड़ी adr1-1473486999-800 WWE का सबसे बडा रॉयल रम्बल जीतने के बाद अल्बर्टो डेल रियो पर बैकस्टेज कर्मचारी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा और उन्हें निलंबित कर दिया गया। यहाँ पर हम, डेल रियो का साइड लेंगे, क्यों? क्योंकि सोशल मीडिया मैनेजर कोड़ी बर्बिररी ने नस्लीय टिप्पणी की जिससे डेल रियो ने ये कदम उठाया। उन्होंने कहा था, कि डेल रियो को कैटरिंग के प्लेट साफ़ करने चाहिए, क्योंकि वें मेक्सिकन हैं। इसके पहले भी उन्होंने डेल रियो के लिए ऐसी नस्लीय टिप्पणी पास की थी। अच्छी बात ये है कि वो कर्मचारी अब WWE से नहीं जुड़ा है, लेकिन दुर्भाग्य से अब डेल रियो भी जा रहे हैं। 1: डेल रियो का MMA करियर भी अच्छा था adr4-1473487200-800 अल्बर्टो डेल रियो कुछ हद तक ब्रॉक लैसनर की तरह हैं। उन्होंने प्रोफेशनल रैसलिंग, अमैचुर रैसलिंग और मिश्रित मार्शल आर्ट में काम किया है। MMA की 14 फाइट्स में वें 9 जीते हैं और 5 हारें हैं। इतने अच्छे टैलेंट का WWE छोड़ना निराशाजनक है। लेकिन उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा होगा। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications