जन्मदिन विशेष: 5 चीजें जो फैंस जिंदर महल के बारे में नहीं जानते

9a26e8019e3e7b0a-600x400

WWE में जिंदर महल के नाम मशहूर युवराज सिंह धेसी बचपन से ही रैसलिंग के फैन थे और वो 3 साल की उम्र से रैसलिंग देखते आ रहे हैं। जिंदर महल ने WWE में सबसे पहले कदम 26 साल की उम्र में द ग्रेट खली के मैनेजर के तौर पर की थी। उसके बाद वो हीथ स्लेटर और ड्रू मैकइंटायर के साथ 3 mb नाम के बैंड से WWE में शामिल रहे। इस स्लाइड में फैंस जिंदर महल के बारे में ऐसी 5 बातें जान पाएंगे, जिनसे वो रूबरू नहीं थे।


1- बिजनेस में ट्रेनिंग

प्रोफेशनल रैसलिंग में पूरी तरह से घुसने से पहले जिंदर महल ने पहले अपनी पढ़ाई पूरा करने का मन बनाया और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी का रुख किया। महल ने उसके बाद वहाँ से महल ने कॉमयूनिकेशान और कल्चर में बिजनेस डिग्री हासिल की। यह वहीं यूनिवर्सिटी थी जहां से कनाडा के पूर्व पीएम स्टीव हार्पर और स्पेस में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले एस्ट्रोनोट रॉबर्ट थिस्क ने पढ़ाई की थी। पढ़ाई के साथ-2 उनहोनने रैसलिंग जारी रखी, लेकिन पढ़ाई को पूरा करने के बाद वो WWE का हिस्सा बने।

2- पंजाबी स्किल्स की वजह से उन्हें WWE में जगह मिली

1d77136ab0ca8f38-600x400

प्रोफेशनल रैसलिंग काफी अलग प्रोफेशन है। पिछले काफी समय से यहाँ सिर्फ स्टीरियोटाइप्स और एंटी स्टीरियोटाइप्स गिमिक का विकल्प ही खुला हुआ था। जिंदर महल ने कभी भी इस बात को छुपाया नहीं था कि WWE में उनको साइन करने का कारण उनका पंजाबी फैमिली बैकग्राउंड और पंजाबी बोलना था। द ग्रेट खली से कांट्रैक्ट करने से पहले WWE इंडिया टूर का मन बना रही थी और उस समय एक इंडियन सुपरस्टार की जरूरत थी, उस समय जिंदर महल को साइन किया गया।

3- 2016 से पहले कभी भी वो इंडिया में नहीं लड़े

f37c5652d5ab7ae9-600x400

इंडिया टूर को ध्यान में रखते हुए जिंदर महल को WWE में साइन किया गया था, लेकिन जिंदर महल ने 2016 तक इंडिया में रैसल नहीं किया था। भारत में रैसलिंग को काफी पसंद किया जाता है और इंडिया में महल और खली को काफी माना जाता है। पिछले साल महल ने खली के कॉन्टिनेन्टल रैसलिंग प्रोमोशन में रैसल किया। महल ने जिस शो में हिस्सा लिया था, उसमें 60,000 से ज्यादा लोग आए थे।

4- महल के अंकल भी रैसलिंग लैजेंड थे

052edc07e9e9a407-600x400

यह बात बहुत कम फैंस ही जिंदर महल के बारे में जानते होंगे कि वो एक रैसलिंग फैमिली से आते हैं। उनकी फैमिली में सिर्फ गामा सिंह ही प्रोफेशनल रैसलिंग में बड़ा नाम बना पाए। युवा फैंस इस नाम से अच्छे से वाकिफ नहीं होंगे, पंजाब में पैदा होने वाले गामा सिंह 1960 में कनाडा शिफ्ट हो गए और उन्होंने स्टू हार्ट के अंदर ट्रेनिंग ली। उस समय रैसलिंग का मतलब आल्ग होता था और गामा एक हील किरदार में थे, यहाँ तक कि स्ट्रीट पर भी फैंस उन्हें गालियां देते थे। उन्होंने 1980 में WWF में भी काम किया।

5- जिंदर महल ने बैड न्यूज़ ब्राउन से ट्रेनिंग ली

979a6b9157f1c852-600x400

जिंदर महल जब 15 साल के थे, तो उन्होंने अपने अंकल गामा सिंह का रुख किया और उन्हें बताया कि वो रैसलर बनना चाहते हैं। गामा ने उसके बाद जिंदर को एक एड्रेस दिया और कहा वहाँ जाकर उनका सपना पूरा हो सके। उन्होंने पूर्व WWE सुपरस्टार और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बैड न्यूज़ ब्राउन का रुख किया। ब्राउन के अलावा महल ने रिक बोगनर से भी ट्रेनिंग ली, जोकि विश्व में रेज़र रैमन के नाम से जाने जाते हैं।