WWE ड्राफ्ट के बारे में 5 अहम बातें जो शायद आप नहीं जानते

WWE ब्रैंड स्पलिट रैसलिंग के हाल ही में इवेंट्स में हुआ सबसे बड़ा इवेंट था। दूसरे WWE लाइव शो, नए रोस्टर, नए टैलेंट, नए टाइटल को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसा हो जाने के बाद WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोज स्मैकडाउन मे गए। जॉन सीना जैसा बड़ा स्टार भी स्मैकडाउन का हिस्सा बना और बाकी टैलेंट्स रॉ में गए। काफी सारी मजेदार चीजें है, जिनके बारे में काफी लोग नहीं जानते हैं। आइए ऐसी ही कुछ दिलचस्प चीजों पर नजर डालते हैं। # ब्रॉक लैसनर नंबर 1 पिक sp 1 WWE ड्राफ्ट से पहले फैंस ये कयास लगाने में लगे हुए थे कि कौन सा स्टार किस ब्रैंड में जाएगा। ब्रॉक लैसनर भी इससे अछूते नहीं रहे। उनकी स्किल्स और पर्सनेलिटी उन्हें नंबर 1 कंटैनडर बनाती है। लेकिन उनके लाइट शेड्यूल की वजह से वो पहली पसंद नहीं रहे। लेकिन अफवाहें थी कि बीस्ट नंबर 1 कंटैनडर के लिए पहली पसंद थे। UFC 200 में मार्क हंट के खिलाफ जीतने की वजह से उनका दावा ज्यादा मजबूत हो गया था। लेकिन ड्रग टेस्ट में पॉजीटिव आने के बाद उनकी जगह रॉ के टॉप पिक के रूप में सैथ रॉलिंस को चुना गया। # मोजो ने होज़े को रिप्लेस किया sp 2 मोजो राउली को स्मैकडाउन लाइव में लाने का मतलब बनता है। उनके टैग टीम पार्टनर जैक रायडर काफी समय से दोनों शोज में काम कर रहे थे। वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके हैं और यूएस चैंपियन की फाइट में भी शामिल रहे हैं। अगर रायडर मेन रोस्टर में रहेंगे तो क्यों न मोजो राउली को भी लाया जाए ? पहले होज़े की मेन रोस्टर में आने की बातें चल रही थी। हालांकि होज़े का WWE या किसी दूसरी प्रोमोशन में ज्यादा लंबा करियर नहीं रहा है, लेकिन वो NXT के एक पॉपुलर स्टार हैं। # पहले मनी इन द बैंक के लिए प्लान था sp 3 ब्रैंड स्पलिट की घोषणा मई के आखिर में की गई थी, तब बताया गया था कि स्मैकडाउन अब मंगलवार को लाइव जाया करेगा, जिसका अपना अलग रोस्टर होगा। इसके बाद फैंस को रोस्टर के बारे में ज्यादा से ज्यादा पता चलता गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये घोषणा विंस मैकमैहन द्वारा सोचे गए समय से पहले हुई। विंस का प्लान मनी इन द बैंक के अगले दिन मंडे नाइट रॉ के लिए था जोकि ड्राफ्ट के ज्यादा नजदीक होती। # बेयली को लेकर कोई प्लान नहीं था sp 4 जैसे-जैसे ड्राफ्ट की तारीख नजदीक आती गई, वैसे ही फैंस को पता चला कि 6 NXT स्टार्स भी ड्राफ्ट किए जाएंगे। इसकी वजह से फैंस नामों के बारे में सोचने लगे, बेयली इन सब में फेवरेट थी। पूर्व NXT चैंपियन बेयली को ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि वो ड्राफ्ट का हिस्सा नहीं थी। वो फिर से NXT विमेंस चैंपियन बनने की तैयारी में लगी है। हालांकि पिछले रविवार को बैटलग्राउंड में वो साशा बैंक्स की पार्टनर के तौर पर नजर आई। # सिजेरो का गुस्सा sp 5 रैसलिंग एंगल और इंटरव्यू दो तरह के होते हैं, वर्क और शूटिंग। वर्क स्क्रिप्ट के हिसाब से होता है औऱ वो पहले से प्लान होता है। जबकि शूट वो होता है, जब रैसलर स्क्रिप्ट से बाहर जाकर अपनी मर्जी से कुछ भी करता है। सिजेरो भी कुछ ऐसी ही कर रहे थे, जब उन्हें ड्राफ्ट में काफी नीचे पिक किया गया। सिजेरो को रॉ में पिक किया गया था। उन्होंने खुद को इतनी नीचे पिक किए जाने को लेकर गुस्सा जाहिर किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications