बर्थडे स्पेशल: एडी गुरेरो की पत्नी और Excuse Me के लिए फेमस विकी गुरेरो के बारे में 5 बड़ी बातें

Enter caption

Excuse me...आम जिंदगी में हम इन 2 शब्दों को ना जाने कितनी बारे सुनते होंगे, मगर जब यही 2 शब्द WWE में सुनाई देते हैं तो सिर्फ और सिर्फ एक ही चेहरा सामने आता है और वो विकी गुरेरो का है। विकी गुरेरो उन कुछ महिला रैसलर में से एक है जिन्हें दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जाता रहा है।

Ad

दूसरी ओर एडी गुरेरो को भी WWE के कुछ बड़े रैसलर में से एक माना जाता रहा है। दुर्भाग्यवश तरीके से एडी गुरेरो की मौत हो गई थी। विकी गुरेरो और एडी गुरेरो दोनों ही आपस में एक रिश्ते में बंधे हुए थे जो पति पत्नी का था। दर्शक इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी करते थे। लेकिन इस कपल के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो आम लोगों को नहीं पता है। तो आइए जान लेते हैं इस कपल से संबंधित ऐसी ही पांच दिलचस्प बात के बारे।

#5 दोनों की मुलाकात एक ब्लाइंड डेट में होना

Enter caption

WWE में दिए गए अपने इंटरव्यू में विकी का कहना था कि वह शादी के पहले लंबे समय से एडी को नहीं जानती थी। उन्होंने बताया कि उनकी और एडी गुरेरो की पहली मुलाकात एक ब्लाइंड डेट में हुई थी जिसमें विकी के दोस्तों ने उन्हें जबरदस्ती भेजा था। अपनी पहली मुलाकात के बाद ही विकी और एडी गुरेरो दोनों ने आपस में रहने का फैसला कर लिया किंतु 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ही लोगों ने आपस में साथ रहना सही समझा और शादी कर ली।

Ad

विकी और एडी गुरेरो एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और बिना किसी दिक्कत के अपना जीवन गुजार रहे थे, किंतु एडी के मरने के बाद विकी अकेली ही रहे गई।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 बिकी गुरेरो का एडी गुरेरो से मिलने के बाद रैसलिंग फैन बनना

Enter caption

विकी की माने तो वह एडी गुरेरो से मिलने के पहले रैसलिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। किंतु जब उन्होंने एडी गुरेरो से शादी की तब वह एक WWE फैन बन गईं। जिसके बाद में WWE में बतौर एक रैसलर और मैनेजर भी नजर आई जिन्हें दर्शको द्वारा काफी पसंद भी किया गया। एडी गुरेरो से मिलने के बाद विकी को WWE समझने में काफी सहूलियत मिली।

Ad

#3 एडी गुरेरो की मौत के बाद विकी गुरेरो का WWE में काम शुरू करना

Enter caption

2005 में सभी दर्शक सदमे में चले गए जब WWE ने यह बात ऑफिशियली बतलाई की एडी गुरेरो की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से ही एडी गुरेरो की पत्नी विकी गुरेरो WWE में नियमित रूप से देखने को मिली और भविष्य में उनकी स्टोरी लाइन सुपरस्टार ऐज के साथ काफी पसंद की गई। कुछ मुकाबले में विकी गुरेरो रैसलिंग करते हुए भी नज़र आई हैं।

Ad

#2 एडी गुरेरो और विकी गुरेरो की 2 बेटी होना

Enter caption

एडी के मरने के पहले एडी और बिकी लगभग 15 साल एक साथ रहे। इस दौरान उनके कुल 2 बच्चे हुए, इनकी पहली बेटी शॉल का जन्म 1990 को हुआ था इसके बाद दोनों ने 5 साल अपनी पहली बेटी के परवरिश में बिताए। उनकी दूसरी बेटी का जन्म 1995 में हुआ जिसका नाम शेर्लीन एम्बर है। एडी के चले जाने के बाद यह दोनों ही अनाथ हो चुकी हैं।

Ad

#1 एडी गुरेरो और विकी गुरेरो की बेटी शॉल का एडन इंग्लिश के साथ शादी करना

Enter caption

इत्तेफाक की बात यह है कि एडी की बेटी शॉल के वयस्क होने के बाद उन्होंने अपना जीवन साथी एक रैसलर को ही बनाना सही समझा। शॉल ने WWE में ही काम करने वाले एक रैसलर एडन इंग्लिश के साथ विवाह संबंध बनाना सही समझा और वर्तमान में यह दोनों पति पत्नी हैं। एडन इंग्लिश ने WWE में काम करते हुए कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल नहीं की है।

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications