विमेंस रिवोल्यूशन की पोस्टर गर्ल और WWE की निर्विवाद क्वीन कोई और नहीं बल्कि शार्लेट फ्लेयर है, और यह हम सिर्फ उनकी गिमिक को देखते हुए ही नहीं कह रहे है। रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर में परफॉर्मेस सेंटर में जाने से पहले कभी भी रैसलर नहीं किया था, लेकिन आज के समय में वह WWE में सबसे महान विमेंस रैसलर में से एक है। चार बार की WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट हाल ही में रैसलमेनिया के बाद हुए सुपरस्टार शेकअप की वजह से स्मैकडाउन में आ गई थीं। कंपनी से सबसे बड़ी हील में से एक रहीं शार्लेट स्मैकडाउन में बेबीफेस के रूप में नजर आ सकती हैं और इसकी पूरा जानकारी आगे आने वाले हफ्ते में पता चल जाएगी। शार्लेट फ्लेयर 2013 से WWE के डेवलपमेंटल टैरोटरी NXT से जुड़ी हैं। 2014 में उन्होंने NXT विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की और 2015 में मेन रोस्टर में एंट्री करने के बाद जल्द ही कंपनी की बड़ी स्टार बन गईं। शार्लेट मौजूदा रोस्टर की सबसे फुर्तिली रैसलरों में से एक हैं और वो फिलहाल WWE रॉ के पूरे रोस्टर के साथ यूरोप के दौरे पर हैं। यह थी शार्लेट के प्रो रैसलिंग करियर की छोटी सी कहानी, लेकिन क्या आप शार्लेट के निजी जीवन के बारे में जानते है? शार्लेट ने साल 2013 में ब्रैम से शादी की और 2015 में तलाक ले लिया। आइए जानते है शार्लेट के पति ब्रैम के बारे में ऐसी 5 चीजें जिन्हें आपको जरुर जाननी चाहिए।