5 चीजें जो फैंस को शिंस्के नाकामुरा के बारे में जाननी चाहिए

20170511_Shinsuke_Split_Brock--b3eca13c6e276aceef419708a006218d

स्मैकडाउन लाइव में शिंस्के नाकामुरा के डैब्यू के बाद से ब्लू ब्रांड में एक बदलाव देखने को मिला है। नाकामुरा के WWE में आने से हार्डकोर फैंस के लिए WWE में दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। मेन रोस्टर में डैब्यू के साथ फैंस में एक अलग जज्बा देखने को मिला और उन्हें क्राउड़ ने जबरदस्त समर्थन दिखाया। हालांकि फैंस ने अबतक उन्हें मेन रोस्टर में एक्शन में नहीं देखा, लेकिन वो इच्छा उनकी बैकलैश पीपीवी में पूरी हो जाएगी, जब किंग ऑफ स्ट्रॉंग स्टाइल डॉल्फ़ जिगलर के खिलाफ जाएंगे। फिर भी नाकामुरा के बारे में ऐसी बहुत बातें हैं, जो फैंस उनके बारे में नहीं जानते। इस स्लाइडशो में शिंस्के नाकामुरा के बारे में 5 ऐसी बातें फैंस जानेंगे, जिससे वो अबतक रूबरू नहीं है।

Ad

1- नाकामुरा पहले ही एजे स्टाइल्स, केविन ओवंस और ब्रॉक लैसनर से लड़ चुके हैं

नाकामुरा को विश्व में सबसे अच्छे रैसलर का दर्जा प्राप्त है और वो पहले ही WWE के बड़े स्टार्स से लड़ चुके हैं। नाकामुरा यूएस में 2014 में आए थे और उसी साल उनका सामना हुआ केविन ओवंस से। उसके बाद साल 2016 में की शुरुआत में उनका सामना एजे स्टाइल्स से हुआ था। 2002 में करियर की शुरुआत करने वाले नाकामुरा ने 2006 में उन्होंने IWGP चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया। उस मैच में नाकामुरा ने लैसनर का दिल भी जीता।

2- फ्रैडी मर्करी वो प्रेरणा मानते हैं

NXT_11192016ej_2443--eb50b9f571a4c7756a9e357218bab4a7

जो भी शिंस्के नाकामुरा को पहली बार देखता है, वो उनके करिश्मा और रॉकस्टार लुक पर कायल हो जाता है। शिंस्के नाकामुरा की एंट्रेंस का हर कोई दीवाना है। यह बात नाकामुरा की जो सबको जाननी चाहिए कि रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेमर फ्रैडी उनके प्रेरणास्रोत हैं। यह बात थोड़ी हैरान करने वाली है कि नकामुरा जैसे टेक्निकल सुपरस्टार के लिए बिल्कुल अलग प्रकार के प्रेरणास्रोत। जापानी सुपरस्टार एक बार मुस्तैक मैगजीन के कवर पर भी रहे हैं, जहां उन्होंने मर्करी की तरह ड्रैसअप हुए थे।

3- वो जापानी म्यूजिक वीडियो में आए हुए हैं

nxt_10302016hm_1417--e5f55bc1ae41d7fd89fa7a56f843b1f0

शिंस्के नाकामुरा का करिस्मा उन्हें सबसे अलग बनाता है और उन्होंने ही जापानी रैसलिंग को विश्व भर में काफी फेमस बनाया हुआ है। उनके टैलंट के ऊपर नज़र पड़ी फैरेल विलियम्स की, जिन्होंने किंग ऑफ स्ट्रॉंग स्टाइल को उनके सिंगल म्यूजिक हिट 'happy' में जगह दी। शिंस्के नाकामुरा इस म्यूजिक में IWGP आईसी चैंपियनशिप के साथ आए और उनमें माइकल जैक्सन की झलक भी दिखी। छोटे से परफ़ोर्मेंस में ही नाकामुरा ने अपने लिए एक और नाम कमा लिया और वो था स्वैगसूके"

4- डेनियल ब्रायन के साथ ट्रेनिंग और उनके साथ रह भी चुके हैं नाकामुरा

20170511_Shinsuke_Split_DB--3a2f9fff662ca726edf4c4a362a744eb

WWE में डेनियल ब्रायन का यैस मोमेंट की शुरुआत करना, या फिर शिंस्के नाकामुरा का किंग ऑफ स्ट्रॉंग स्टाइल का तमगा हासिल करने से पहले यह दोनों सुपरस्टार्स 2000 की शुरुआत में साथ में ही रहते थे। यह दोनों WWE हॉल ऑफ फेमर एंटोनियो इनोकी के अंडर न्यू जापान प्रो रैसलिंग में ट्रेनिंग करते थे। ब्रायन और नाकामुरा कुछ समय के लिए रूममेट थे। इस बात का खुलासा खुद ब्रायन ने रैसलमेनिया 31 के मीडिया टूर के समय किया था। हालांकि ब्रायन इस समय स्मैकडाउन लाइव का मैनेजर है और देखना होगा कि क्या इन दोनों के रिश्ते में कुछ बदलाव आता है।

5- शानदार कंपीटीटर

NXT_01282017jg_4148--43f9a96e99908e1afeb8d2b2f0381ae7 शिंस्के नाकामुरा को मेन रोस्टर में नए स्टार के तौर पर देखा जाता है, लेकिन वो पिछले 15 साल से रैसलिंग कर रहे हैं। इस बीच वो काफी बेहतरीन कंपीटीटर बनकर निकले हैं। नाकामुरा की जो रेपुटेशन है, वो NXT में आने के बाद भी खत्म नहीं हुई और यहाँ आने के 4 महीने के अंदर ही वो NXT चैम्पियन बन गए थे। इसके अलावा उन्हें NXT के सालाना अवॉर्ड्स में मेल कंपीटीटर और ओवरऑल कंपीटीटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications