एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) साल 2013 से WWE से जुड़ी हुई हैं और इस दौरान वो लंबा सफर तय कर विमेंस डिविजन की टॉप सुपरस्टार्स में से एक बनने में सफल रही हैं। उनका मेन रोस्टर डेब्यू साल 2016 में हुआ, जिसके बाद वो 2 बार स्मैकडाउन (SmackDown) और 3 बार रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं।इसके अलावा ब्लिस मिस मनी इन द बैंक (Money in the Bank) होने के अलावा कई अन्य बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं और 2 बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन भी रह चुकी हैं। ये हुईं उनके प्रोफेशनल करियर से जुड़ी बातें, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो आपने आज तक कभी नहीं सुनी होंगी।ब्लिस के दुनिया में लाखों-करोड़ों फैंस हैं और आपको बता दें कि उनका जन्म आज ही के दिन साल 1991 में अमेरिकी राज्य ओहायो के कोलंबस शहर में हुआ था। तो आइए इस आर्टिकल में ब्लिस के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी 5 रोचक बातों के बारे में, जो आपने इससे पहले कभी नहीं सुनी होंगी।WWE मेन रोस्टर डेब्यू और पहला मैच किसके खिलाफ लड़ाएलेक्सा ब्लिस की WWE में सबसे पहली जीतएलेक्सा ब्लिस को 2016 WWE Draft में SmackDown रोस्टर में शामिल किया गया था। वो SmackDown एपिसोड पर पहली बार 26 जुलाई, 2016 को नजर आई थीं, जहां उन्होंने विमेंस डिविजन की अन्य सुपरस्टार्स को सावधान करते हुए खुद को फ्यूचर सुपरस्टार बताया था।जहां तक उनके इन रिंग डेब्यू की बात है, वो उन्होंने 2016 में 9 अगस्त के SmackDown एपिसोड में बैकी लिंच के खिलाफ किया था। दोनों के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिला, लेकिन मैच के दौरान ईवा मरी की एंट्री के कारण लिंच का ध्यान भटक गया जिससे ब्लिस ने मेन रोस्टर पर अपनी पहली जीत हासिल की थी। ये भी संयोग की बात है कि जिस सुपरस्टार के कारण एलेक्सा ब्लिस को अपनी पहली जीत हासिल हुई थी, वही सुपरस्टार अब उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बनी हुई है।