5 चीजें जो WWE सुपरस्टार केन के बारे में जरूर जाननी चाहिए

No

WWE सुपरस्टार केन आज शायद किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। प्रोफेशनल रैसलिंग में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके केन के आज करोड़ों फैंस हैं। WWE में अंडरटेकर के भाई के रुप में फेमस केन का असली नाम ग्लेन जैकब्स है। WWE में ग्लेन सबसे स्मार्ट रैसलर्स में से एक हैं। लगभग दो दशक के अपने करियर में केन कई उपलब्धियां हासिल की। उनका करियर एक सफल सुपरस्टार के रुप में जाना जाता है। केन के बारे में 5 ऐसी दिलचस्प चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरुर जाननी चाहिए।

Ad

केन ने डीन मालेंको रैसलिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली है

ग्लेन जैकब्स ने प्रोफेशनल रैसलिंग बिजनेस में अपना नाम बनाने के लिए कई सर्किट पर परफॉर्म किया। CSWA में उन्हें एंगस किंग के नाम जाना जाता था। WWE में आने के बाद ग्लेन जैकब्स को केन नाम मिला। शायद आप नहीं जानते होंगे कि ग्लेन ने प्रो-रैसलिंग में अपने शुरुआती दिनों में डीन मालेंको रैसलिंग एकेडमी से ट्रेनिंग की। ऐसा कहा जाता है कि ग्लेन को मालेंको द्वारा ट्रेनिंग दी गई लेकिन असल में उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनके पिता पूर्व WCW स्टार लैरी सिमोन ने ग्लेन करियर के लिए काफी काम किया।

मॉस्क को हटाना केन का आइडिया था

youtube-cover
Ad

WWE में केन ने मॉस्क पहन कर एंट्री की थी। लगभग 6 साल तक मॉस्क में रहने वाले केन ने साल 2003 में मॉस्क उतार दिया। जून 2013 रॉ के एपिसोड पर ट्रिपल एच से हारने के बाद केन ने अपना मॉस्क उतार दिया। साल 2015 में द टू मेन पॉवर ट्रिप पॉडकॉस्ट से बातचीत मे केन ने ये खुलासा किया कि मॉस्क हटाने का आईडिया उनका खुद का था, जिसे विंस मैकमैहन ने स्वीकार कर लिया था।

अंडरटेकर उनके टैग-पार्टनर था ... और डोमिनोइज़ पार्टनर!

Pat
Ad

एटीट्यूड एरा के समय WWE टेलीविजनपर एक ट्रिपल थ्रेट टैग टीम हुआ, जिसमें पेटे गैस और द गॉडफादर, रिकिशी और प्रिस एल्बर्ट, केन और अंडरटेकर शामिल थे, लेकिन क्या किसी ने देखा था कि उनके बीच एक चौसर का गेम (लूडो जैसा गेम) हुआ। सैम रॉबर्ट्स रैसलिंग पॉडकॉस्ट से बातचीत में पूर्व मीन स्ट्रीट पोस मेंबर गैस ने यह खुलासा किया कि मैच के बाद रिंग से बाहर हमने एक गेम खेला जो रैसलिंग के उद्देश्य से नहीं था जिसे चौसर का खेल कहा जाता है और यहां भी अंडरटेकर केन के पार्टनर थे।

केन का जन्म स्पेन में हुआ था

And the cham
Ad

केन उन सुपरस्टार्स में से एक है जिन्होंने प्रो-रैसलिंग में अपनी एरा में अलग पहचान बनाई है। अंडरटेकर के छोटे भाई के रुप में WWE में डैब्यू करने के बाद दो दशकों तक उनका करियर शानदार रहा और उन्हें कोई भी नही रोक पाया। WWE में वह ऐसे स्टार में से है जिन्होंने WWE के बाहर कदम नहीं रखा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केन जन्म मैड्रिडस स्पेन में हुआ। केन की फैमिली यूएस अयरफोर्स में हाई रैकिंग पर थी, केन के जन्म के बाद वह जल्द ही यूएस लौटना चाहते थे, ताकि वह केन के भविष्य को लेकर कुछ सोच सकें।

वास्तव में फुल टाइमर के रुप में साल 2018 उनका आखिरी साल होगा

Kane
Ad

50 साल के हो चुके केन को देखकर हम सकते हैं कि वह जल्द ही रिंग से रिटायरमेंट ले सकते हैं, इसके अलावा दूसरी वज़ह नॉक्स काउंटी के मेयर पद के चुनाव को देखने हुए भी केन रिंग से रिटायरमेंट ले सकते हैं। मेयर पद के लिए अगस्त 2018 में चुनाव होने हैं ऐसे में केन के एक फुल टाइमर के रुप में इस साल के शुरुआती 8 महीने WWE में बिता सकते हैं। इसके बाद अगर चुनाव जीतते हैं तो इसकी संभावना कम ही है कि वह WWE में फुल टाइमर के रुप में नज़र आएं। लेखक: डेनी हार्ट, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications