केविन ओवेंस का वास्तविक नाम 'केविन येनिक स्टीन' हैं, जो कनाडा के एक प्रोफेशनल रैसलर है। केविन ओवेंस वर्तमान में WWE के स्मैकडाउन लाइव ब्रांड में बतौर एक रैसलर काम कर रहे हैं। केविन ओवेंस WWE से 2014 से ही जुड़े हैं, लेकिन मेन रोस्टर में 2015 में उन्होंने डेब्यू किया। WWE में केविन ओवेंस NXT के अंदर NXT चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। मेन रोस्टर में आने के बाद केविन ओवेंस ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती हैं।
हमेशा से ही केविन ओवेंस WWE में एक हील रैसलर की भूमिका में नजर आए है और उन्हें WWE अथॉरिटी के खिलाफ दिखाया गया है। कुछ महीनों पहले एक इंजरी के कारण केविन ओवेंस को WWE से जाना पड़ा। किंतु हाल ही में स्मैकडाउन लाइव एपिसोड में उन्होंने अपनी वापसी की, जिसके बाद उनका मुकाबला फास्टलेन में डेनियल ब्रायन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ जो एक ट्रिपल थ्रैट मैच था । इस मुकाबले में केविन ओवेंस चैंपियनशिप बेल्ट जीतने में नकाम रहें।
केविन ओवेंस की फैमिली में उनके अलावा भी काफी सदस्य हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। तो आइए जान लेते हैं केविन ओवेंस की पत्नी के बारे में पांच बातें जो आपको पता नहीं होगी।
#5 केविन ओवेंस का अपनी पत्नी से प्यार के बारे में खुलकर इजहार करना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c82c9-15538840947874-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c82c9-15538840947874-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c82c9-15538840947874-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c82c9-15538840947874-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c82c9-15538840947874-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c82c9-15538840947874-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c82c9-15538840947874-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c82c9-15538840947874-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस की पत्नी का नाम करीना इलायस है,जो शादी केे बाद करीना स्टीन हो गया । केविन ओवेंस अपनी पत्नी से काफी प्यार करते हैं,और आम आदमियों के विपरीत वो सब के सामने इस बात का इजहार करने से डरते भी नहीं है। केविन ओवेंस द्वारा नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया पेज में उनके और उनकी पत्नी से संबंधित पोस्ट डाली जाती है। फरवरी 2017 में केविन ओवेंस ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें अपनी पत्नी के बारे में उन्होंने लिखा था कि, 'उनकी पत्नी ने उन्हें पृथ्वी का सबसे भाग्यशाली इंसान बनाया है, अपनी पत्नी के प्यार और सपोर्ट के बिना वे कुछ भी नहीं है।
यही नहीं केविन ओवेंस ने अपने ट्विटर अकाउंट की बायो सेक्शन में यह लिखा है कि, 'ड्यूड विथ ब्यूटीफुल वाइफ एंड ऑसम किड'। इससे यह पता लगता है कि वह अपनी फैमिली के सदस्यों से कितना प्रेम करते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 केविन ओवेंस और उनकी पत्नी की उम्र में मात्र 4 साल का अंतर होना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/10543-15538842976071.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/10543-15538842976071.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/10543-15538842976071.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/10543-15538842976071.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/10543-15538842976071.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/10543-15538842976071.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/10543-15538842976071.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/10543-15538842976071.png 1920w)
केविन ओवेंस WWE में एक हील रैसलर की भूमिका निभाते हैं लेकिन वास्तविक जीवन में उनका व्यवहार इसके विपरीत काफी अच्छा है। केविन ओवेंस और करीना स्टीन के बीच उम्र का अंतर मात्र 4 वर्ष है। केविन ओवेंस का जन्म 1984 को हुआ था, जबकि करीना स्टीन 1988 की है। यह दोनों साथ में ही बड़ी हुए और इन दोनों की शादी 2007 में हुई थी, जिसके बाद विवाहित जीवन में बिना किसी दिक्कत के इनका जीवन अभी तक सुख में बीता हैं।
#3 इस कपल का शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी होना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b8f3d-15538842471008-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b8f3d-15538842471008-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b8f3d-15538842471008-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b8f3d-15538842471008-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b8f3d-15538842471008-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b8f3d-15538842471008-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b8f3d-15538842471008-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b8f3d-15538842471008-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस और करीना स्टीन की शादी के बाद उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई। अपने बेटे का नाम उन्होंने ओवन हार्ट के नाम पर 'ओवन' रखा है, जबकि उनकी बेटी का नाम 'इलोडी' है। उनका बेटा ओवन प्रोफेशनल रैसलिंग को काफी पसंद करता है। क्रिस जेरिको पॉडकास्ट के दौरान केविन ओवेंस ने बताया कि, ओवन हमेशा से जॉन सीना और अपने पिता केविन ओवेंस के बीच मुकाबला देखना चाहता था। यह मुकाबला उसे रॉ के एक एपिसोड में देखने को मिला, जिसके बाद ओवन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। केविन ओवेंस ने अपने बेटे के लिए अपनी कलाई में टैटू बनाया, जिसमें उनके बेटे का नाम ओवन लिखा हुआ हैं।
#2 केविन ओवेंस और करीना स्टीन द्वारा एक जैसा टैटू बनाना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74d6e-15538844400083-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74d6e-15538844400083-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74d6e-15538844400083-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74d6e-15538844400083-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74d6e-15538844400083-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74d6e-15538844400083-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74d6e-15538844400083-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/74d6e-15538844400083-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, उनके और उनकी पत्नी दोनों ने एक जैसे मिलते जुलते टैटू बनवाए हैं। केविन ने अपने हाथों पर 'बीस्ट' लिखवाया है, जबकि करीना ने अपने हाथों पर 'ब्यूटी' लिखवाया है। WWE की ऑफिशियल साइट में केविन ओवेंस ने बताया कि जब वो और करीना आपस में पहली बार मिले थे, उसके 1 महीने बाद दोनों ने अपने पैर में 'K' लोगों बनवाया था।
#1 करीना स्टीन को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में ट्रोल करना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/478df-15538843566415-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/478df-15538843566415-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/478df-15538843566415-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/478df-15538843566415-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/478df-15538843566415-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/478df-15538843566415-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/478df-15538843566415-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/478df-15538843566415-800.jpg 1920w)
करीना स्टीन अपने सोशल मीडिया अकाउंट में काफी एक्टिव रहती है, खासकर इंस्टाग्राम में। करीना आमतौर पर उनकी ओर केविन ओवेंस की फोटो अपने अकाउंट से शेयर करती रहती थी। लेकिन कुछ ही समय पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया, ऐसा उन्होंने किया इस बारे में किसी को पता नहीं है। खबरों के मुताबिक उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लोगों द्वारा काफी भला-बुरा कहा जाता था, जिससे तंग होकर उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट करना सही समझा।