5 मौके जब WWE में दुश्मनों ने Dominik Mysterio को बुरी तरह से पीटा

Ujjaval
WWE में कई बार डॉमिनिक मिस्टीरियो पर बुरा तरह हमला हुआ है
WWE में कई बार डॉमिनिक मिस्टीरियो पर बुरा तरह हमला हुआ है

Dominik Mysterio: WWE में डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) को हील टर्न के बाद काफी सफलता मिली है। उनका कैरेक्टर पहले से बेहतर हो गया है और अब हर कोई उनके काम की प्रशंसा कर रहा है। वो जजमेंट डे (Judgement Day) फैक्शन का हिस्सा हैं और पिछले कुछ महीनों में वो कई स्टोरीलाइंस का हिस्सा रहे हैं। इसी बीच कुछ मौकों पर उनकी जबरदस्त तरीके से पिटाई भी हुई है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब डॉमिनिक मिस्टीरियो की सुपरस्टार्स ने जमकर पिटाई की।

Ad

5 मौके जब WWE में Dominik Mysterio को दुश्मनों ने बुरी तरह पीटा

- 28 नवंबर 2022 को Raw में मीचीन और रिया रिप्ली के बीच मैच हुआ था। इसमें डॉमिनिक ने इंटरफेयर किया और मीचीन ने उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की। रिया रिप्ली ने इस चीज़ का फायदा उठाकर मीचीन पर हमला किया। एजे स्टाइल्स ने आकर डॉमिनिक पर बुरी तरह अटैक किया। फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट ने आकर स्टाइल्स पर हमला किया और फिर गुड ब्रदर्स ने अपने दोस्त को बचाया। उनके बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ।

youtube-cover
Ad

- रिया रिप्ली और ओस्का के बीच 12 दिसंबर 2022 को Raw में मैच देखने को मिला था। इस मैच में डॉमिनिक ने इंटरफेयर करके ओस्का को जीतने से रोका। ओस्का ने गुस्से में आकर मिस्टीरियो की आंखों पर मिस्ट डाल दिया और फिर रिप्ली ने फायदा उठाकर मैच में जीत दर्ज की। रिया ने बाद में डॉमिनिक को चेक किया और वो बहुत दर्द में नज़र आए।

youtube-cover
Ad

- जजमेंट डे और ब्लडलाइन के बीच 16 जनवरी 2023 को Raw में सैगमेंट देखने को मिला था। यहां डॉमिनिक ने सोलो पर हमला किया और सोलो ने जबरदस्त तरीके से इसका जवाब दिया। उन्होंने डॉमिनिक पर अटैक किया और इसके बाद दोनों फैक्शन्स के बीच ब्रॉल हुआ।

youtube-cover
Ad

- 30 जनवरी 2023 को Raw में WWE दिग्गज ऐज ने डेमियन प्रीस्ट पर हमला किया और फिर डॉमिनिक की हालत खराब की। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने डॉमिनिक पर स्पीयर लगाया और रिया ने ऐज पर अटैक किया। बेथ फीनिक्स ने आकर रिप्ली को स्पीयर दिया।

youtube-cover
Ad

- Raw के 6 फरवरी 2023 के एपिसोड में ऐज और बेथ फीनिक्स को जजमेंट डे ने घेर लिया और हमला किया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने आकर दिग्गजों को बचाया। एंजेलो डॉकिंस ने डेमियन प्रीस्ट को रिंग के बाहर किया और ऐज ने बैलर पर स्पीयर लगाया। डॉमिनिक भाग गए थे लेकिन मोंटेज़ फोर्ड उन्हें रिंग में लेकर आए। इसी बीच बेथ फीनिक्स ने डॉमिनिक पर ग्लैमस्लैम लगाया। डॉमिनिक की यहां बुरी तरह पिटाई हुई।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications