5 मौके जब रोमन रेन्स ने विरोधी को बैरिकेड में स्पीयर दिया

रोमन रेंस WWE के बड़े स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने कुछ ही सालों में खुद के लिए कंपनी में खास जगह बनाई है। WWE टाइटल्स अपने नाम किए हैं। रोमन रेंस का सामने कंपनी के बड़े-बड़े धुरंधरों से हुआ है। इस लिस्ट में उनके खतरनाक स्पीयर की बात की गयी है। ये WWE की एक खतरनाक मूव में से एक हैं और अगर इसे बैरिकेड का साथ मिल जाये तो ये और खतरनाक बन जाती है। इस लिस्ट में हम रेन्स की ऐसी ही 5 खतरनाक स्पीयर पर चर्चा करेंगे: #1 बिग शो

Ad
youtube-cover
Ad

बिग शो WWE में काफी समय से हैं। बिज़नस के कई बड़े चेहरों के साथ बिग शो फिउड कर चुके हैं। उन्हें मुख्य इवेंट का टैलेंट समझा जाता है, लेकिन इसके अलावा वे युवाओं को पुश देने का भी काम करते हैं। हाल ही के सालों में बिग शो और रोमन रेन्स की भी भिड़ंत हो चुकी है। उनमें से एक मौके पर रोमन ने बिग शो को बैरिकेड पर स्पीयर दे दिया। बिग शो के विशाल कद के कारण रेन्स का स्पीयर बिग शो को जोर से लगा। बैरिकेड इससे टूट गया। #2 गोल्डस्ट

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स और गोल्डस्ट की जोड़ी कमाल की थी। दोनों का WWE में दौर अच्छा रहा और वें कई कमाल के स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। उनका फिउड अथॉरिटी के साथ भी अच्छा था। अथॉरिटी ने उनका फिउड शील्ड के खिलाफ करवाया। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले हुए और उनमें से एक यादगार मैच था अक्टूबर 14, 2013 रॉ में। इस मैच में गोल्डस्ट को रोमन रेन्स ने बैरिकेड पर स्पीयर दे दिया। #3 केन

youtube-cover
Ad

2013 के TLC मैच में छह आदमी का टैग टीम मैच था और इसमें शील्ड, टीम नो हैल और रायबैक लड़ रहे थे। यहाँ पर शील्ड को पहली बार दिखाया जा रहा था और इसकी खूब चर्चा हुई। शील्ड के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का ये बड़ा मंच था, जहाँ पर टेबल, लैडर और चेयर मौजूद थे। शील्ड के तीनों सदस्यों ने आकर अपना जलवा दिखाया। यहाँ पर एक कमाल का पल था, जब रेन्स ने केन को स्पीयर दिया। इससे केन सीधे बैरिकेड पर जा भिड़े। #4 मार्क हेनरी

youtube-cover
Ad

आप समझ गए होंगे कि इस लिस्ट के ज्यादातर सदस्य दिग्गज हैं। इससे हम समझ सकते हैं कि पिछले कुछ सालों में रोमन रेन्स कितने मजबूत बन गए हैं। बिग शो की तरह ही मार्क हेनरी भी WWE के एक पुराने रैसलर हैं। मार्क हेनरी की कई बार युवाओं से भिड़ंत हुई है। ऊपर से मार्क हेनरी का साइज़ भी विशाल है। हेनरी को स्पीयर देने के लिए रेन्स को उनके ओर पूरा सर्किल में घूमना पड़ा था। #5 अंडरटेकर अंडरटेकर और शील्ड की भिड़ंत हमेशा से देखने लायक हुआ करती थी। हालांकि इनका सबसे अच्छा मुकाबला रैसलमेनिया 29 के बाद हुआ। सीएम पंक के साथ फिउड के बाद वें पॉल बेयरर को सम्मान देना चाहते थे। शील्ड ने उन्हें रोका और फिर टीम हैल नो उनकी मदद के लिए आई। इस भगदड़ में रेन्स ने स्पीयर की कोशिश की। इसके शिकार अंडरटेकर हुए और उनका बैरिकेड पर जाकर गिरते हुए देखना अच्छा नहीं लगा। लेखक: रंजीत रविन्द्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications