5 मौके जब WWE ने सभी को चौंकाया

WWE में कुछ भी हो सकता है। विंस मैकमैहन इस "मंत्रा" को मानते हैं और हर बार इसका इस्तेमाल करते हैं। कई बार इसका अत्याधिक इस्तेमाल भी हुआ है, लेकिन आम दर्शकों के लिए ये कोई नई बात नहीं है। WWE के पास ऐसी काबिलियत है कि वे छोटी सी छोटी बात को चौंकाने वाले भाव के साथ दिखा सकते हैं। आज के समय में कोई भी जान सकता है कि कंपनी कैसे काम करती है, उन्हें केवल गूगल करने की ज़रूरत है। इसलिए आजकल WWE के लिए स्टोरीलाइन छुपाने आसान काम नहीं रहा। वहीँ आज कल इंटरनेट के माध्यम से कई सारे सस्पेंस टूट जाते हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि दर्शकों को हैरान करनेवाले लम्हे अब नहीं होते। ये लम्हे बड़े ही खास हैं क्योंकि ये हमे याद दिलाते हैं कि बिज़नस कितना मजेदार है और इसके बारे में अनुमान लगाना कितना मुश्किल है। ऐसे चौंकानेवाले सेगमेंट्स के बिना शो उबाऊ बन गया होता। इस तरह के सेगमेंट जिनकी हमे अपेक्षा नहीं होती, वे ही दर्शकों को शो से जोड़े रखते हैं। प्रो रैसलिंग की ये खास बात है और WWE से अच्छा के काम कोई और नहीं कर सकता। ऐसा करने का कंपनी के पास बहुत अनुभव है और वे इसे आगे भी दोहराते रहेंगे। वे हमेशा इसका स्तर बढ़ा देते हैं। #5. 27 जून 2011: सीएम पंक का पाइपबोम्ब cmpunk_pipebomb-1482454712-800 सीएम पंक WWE के एक प्रतिभाशाली रैसलर थे और उन्हें वो महत्व नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए थी। जब पंक का करार खत्म हुआ तब उसे दोबारा शुरू करने के बदले पंक ने कंपनी छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। लेकिन आखरी समय पर विंस ने पंक को रूकने के लिए मना लिया और फिर जो हुआ वो ऐतिहासिक था। मंडे नाईट रॉ में पंक पालथी मार कर बैठ गए WWE से जुडी अपनी समस्या सबसे बांटने लगे। उन्होंने विंस की बेटी को "इडियट" और उनके दामाद को "बेवकूफ" कहकर पुकारा। उस समय रॉक के होनेवाले मुख्य इवेंट की उन्होंने आलोचना की और खुद को बेस्ट इन द वर्ल्ड कहा। इसके बाद उन्होंने चीयर कर रहे दर्शकों की आलोचना की और बताया कि उनका कंपनी छोड़ने के पीछे का कारण दर्शक हैं। पंक ना-खुश थे, वे ग़ुस्से में थे और बस निकल जाना चाहते थे। उन्होंने ये सब दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रैसलिंग कंपनी के बारे में कहा और वो भी पूरी दुनिया के सामने कहा। पिछले कुछ सालों में दर्शकों द्वारा देखा गया ये सबसे चौंकानेवाला प्रोमो था। पंक ने सबके सामने एक गंभीर बात रखी थी और ऐसा करने में कुछ ही रैसलर्स कामयाब रहे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी कड़ी मेहनत करनेवाले स्टार्स के बदले पहले से लोकप्रिय स्टार्स को बढ़ावा देने का काम कर रही थी। इसके बाद WWE के आलोचकों ने पंक का सहारा लेकर WWE पर कड़ी आलोचना की। पंक की सबसे अच्छी बात थी की वे कैमरे के माध्यम से सीधे दर्शकों के दिल में उतर सकते थे। पंक ने दर्शकों से बात नहीं की, उन्होंने दर्शकों को बताया। उन्होंने अपना दर्द नहीं बताया बल्कि अपना दर्द उन्हें महसूस करवाया। सीएम पंक ने दर्शकों के सामने अपनी कहानी रखी और नए विद्रोह की मांग की। वे कंपनी में बदलाव चाहते थे और उन्हें बदलाव मिला। अगर पंक ऐसा नहीं करते थे डेनियल ब्रायन को उनका रैसलमेनिया मोमेंट नहीं मिलता। अगर पंक नहीं होते तो आज न्यू एरा नहीं चल रहा होता। पाइपबोम्ब प्रोमो एक चौंकानेवाला सच था जिसे कंपनी ने होने दिया और इसके करने का समय पंक और रैसलिंग प्रसंशकों के लिए इससे अच्छा नहीं हो सकता था। #4. 18 जुलाई 2011: ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन निकाल दिया 20110718_raw_tripleh_vkm_r_crop_650x440-1482454899-800 जिस साल पंक ने WWE पर पाइपबोम्ब का प्रोमो दिया उस साल पंक ना केवल कंपनी के टॉप पर पहुंचे, बल्कि उसी साल कंपनी के मालिक को कंपनी से बेदखल किया गया। सभी को चौंकाते हुए मंडे नाईट रॉ पर ट्रिपल एच आएं और उन्होंने विंस मैकमैहन को उनका काम याद दिलाया। पंक द्वारा WWE चैंपियनशिप जीतकर ऊंचाई पर पहुंचने के कारण मैकमैहन थोड़े अस्थिर हो गए थे और कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एक कोने में हो गए थे। ख़िताब हारने के कारण मैकमैहन चाहते थे की जॉन सीना को निकाल दिया जाये, लेकिन ट्रिपल एच इसपर सहमत नहीं हुए। ईस् घटना के समय दोनों स्टार्स के आँखों में आंसू आ गए और दर्शकों के दिल में उनके लिए प्यार जाग उठा। उन्हें मालूम हुआ की ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन कंपनी से कितना प्यार करते हैं और इस लम्हे में वे कितना घुल-मिल गए हैं। पहली बार ऐसा लगा की विंस सच्चाई का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रिपल एच अब ज्यादा से कंपनी के कामों में दिलचस्पी ले रहे हैं और वे हर तरह से कंपनी का फायदा देखना चाहते हैं। NXT की बढ़ोतरी, विमेंस डिवीज़न को उनकी पहचान देना और क्रूज़रवेट डिवीज़न को वापस लेकर आना इस बात का सबूत है। विंस हमेशा इस कंपनी से जुड़े रहेंगे, लेकिन अभी कंपनी की बागडोर द गेम के हाथों में हैं। दोनों के बीच में भावनात्मक प्रोमो टॉर्च पास करने की निशानी है और ये बताती है कि WWE में बदलाव होना पक्का है। भले ही इसके बाद मैकमैहन ने कंपनी में वापसी की और फिर प्रोमो और स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस घटना का असर काफी गहरा रहा है। ये घटना केवल रॉ तक सीमित नहीं थी बल्कि ये पुरे WWE यूनिवर्स के लिए था जो एक नए बदलाव की ओर इशारा कर रहा था। #3. 1 अप्रैल 2001: स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का हील टर्न austin-mcmahon-sportskeedaq-1482455081-800 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को तीन चीज़ों के लिए जाना जाता था: बियर पीना, हैल और विंस मैकमैहन से नफरत करना। इन्हें बातों की वजह से स्टोन कोल्ड कामयाब हुए और WWE के सुपरस्टार बने। लेकिन जब उन्होंने हील बनने का फैसला किया तब उन्होंने न केवल सभी को चौंकाया बल्कि कइयों को नाराज़ कर दिया। ऐसे फैसले कर बदले रैसलमेनिया 17 पर द रॉक के खिलाफ मैच पर कई और अगल परिणाम निकल सकते थे। लेकिन हमें वहां पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का हील रूप देखने मिला जिज़ दर्शक नहीं देखना चाहते थे। ऑस्टिन ने उस रात विंस मैकमैहन से हाथ मिलाया और फिर कुछ भी पहले जैसा नहीं बचा। स्टोन कोल्ड अब अपनी पुरानी छवि की परछाई बन गए। स्टीव ऑस्टिन पहले लड़ने से पीछे नहीं हटते थे, लेकिन अब वे पीछे हटने लगे थे। अथॉरिटी के खिलाफ बोलना वाला और अपनी शर्तों पर रहनेवाला रैसलर अब कहीं गायब हो चूका था और वे केवल अथॉरिटी के पालतू जानवर बन कर रह गए। दर्शक अभी भी उनका सम्मान करते थे, लेकिन उनमें अब वो वाली बात नहीं रही थी। अब स्टीव ऑस्टिन वहां पर दर्शकों को खुश करने और मज़ाक करने के लिए नहीं थे। इन्वेजन के समय वे क्लाउन बन गए और गिटार लेकर गाना गाने लगे। वे मजे कर रहे थे और दर्शकों को यरः बात पता थी और इससे उन्हें बहुत नफरत थी। स्टोन कोल्ड ने अपने आप को हील टर्न करने का एक जोखिम भरा फैसला ले रहे थे और इसकी अनुमति देकर WWE ने भी एक जोखिम उठाया। हालांकि बाद में स्टीव ऑस्टिन वापस बेबीफेस बने लेकिन उनके हील टर्न ने दर्शकों को चौंका दिया था। #2. 20 नवंबर 2016: गोल्डबर्ग की वापसी rs-wwe-01-574720ab-3b5c-46e1-a0d8-86b2b10beaf0-1482455346-800 अपने करियर में ब्रॉक लैसनर को बड़े चौंकानेवाले पलों का हिस्सा बने हैं। उनमें से एक हाल ही में हुए सर्वाइवर सीरीज पर देखने मिली। ये वो रात थी जहाँ गोल्डबर्ग ने सभी रैसलिंग प्रसंशकों को हैरान करते हुए लैसनर को 86 सेकंडों में हरा दिया। इस मैच के नतीजे को लेकर सभी ने अपने-अपने अनुमान लगाएं थे लेकिन किसी ने ये कल्पना भी नहीं की होगी की ये एक स्क्वाश मैच साबित होगा। ऐसा लगा यहाँ पर लैसनर बिना तैयारी के आ गए हैं। वे एकदम आम इंसान की तरह दिखें जो एक आम बात नहीं है। WWE के कारण हमें बीस्ट को तबाह होते देखने मिला। वे हमेशा से खतरनाक रहे हैं, उनपर शायद ही कोई हावी हुआ है। वे बिल्कुल द इनक्रेडिबल हल्क की तरह हैं क्योंकि कोई भी उन्हें रोकने में अक्षम रहा है। उनमें कोई कमज़ोरी नहीं है। वे जब चाहें, जिसे चाहें तबाह कर दिया करते थे। ऐसा लग रहा था कि ब्रॉक अपने करियर में किसी से नहीं हारेंगे। लेकिन ये सब तब बदल गया जब ब्रॉक लैसनर का सामना गोल्डबर्ग से हुआ। अब दोनों के पास वापस लड़ने का बहाना है और ये फिउड शायद रैसलमेमिया 33 पर होगा। लैसनर ये मैच जीतकर उस इंसान को हरा सकते हैं जिसने लैसनर को दो बड़े मौके पर मात दी है। या हो सकता है गोल्डबर्ग के हाथों उन्हें हार मिले। हालांकि कई दर्शकों को इस नतीजे पर उम्मीद नहीं है, लेकिन सर्वाइवर सीरीज पर जो हुआ उसके बाद हम किसी बात का सटीक अनुमान नहीं लगा सकते। बात जब लैसनर बनाम गोल्डबर्ग की है, तो क्या पता आगे क्या होगा? #1. 6 अप्रैल 2014: ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर का स्ट्रीक तोडा brocktaker-1482455559-800 रैसलमेनिया पर अंडरटेकर के स्ट्रीक एक ऐसी उपलब्धि है, जिसके टूटने की हम में से किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अंडरटेकर की तरह ही उनकी स्ट्रीक भी बिज़नस का चहेरा बन गयी। जब भी दर्शक कभी न हारने वाला शब्द सुनते तो वे इसे स्ट्रीक से जोड़ लेते थे। लेकिन फिर हमें ब्रॉक लैसनर की याद आती हैं जिन्होंने टेकर का ना हारने वाला रिकॉर्ड तोडा था। आज भी ये बात WWE के दर्शकों को सताती हैं कि ऐसा क्यों किया गया। लेकिन सचाई ये है कि ऐसा होना ही था। अगर अंडरटेकर चाहते तो वे इस स्ट्रीक को बचाए रखते और ज़िन्दगी भर इसे लेकर आगे बढे होते। कोई उनकी बराबरी नहीं कर पता और कोई उनसे उनका स्ट्रीक नहीं ले पाता। वे हमेशा से विंस मैकमैहन के लिए निष्ठेवां रहे हैं। वे इस कंपनी के सेनापति हैं। लेकिन दर्शकों के लिए स्ट्रीक टूटना किसी सदमे से कम नहीं था। उन्हें यहाँ पर बहुत बड़ा शॉक मिला था। कई बार हैरानी देखकर हमे ख़ुशी होती है, लेकिन यहाँ पर हमें निराशा हाथ लगी। लेकिन लैसनर के हाथों मिली इस हार से टेकर की विरासत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अंडरटेकर ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है और इसलिए उनका स्थान बाकि सभी मौजूदा रैसलर्स से ऊपर है।