5 मौके जब WWE ने सभी को चौंकाया

#5. 27 जून 2011: सीएम पंक का पाइपबोम्ब
Ad
cmpunk_pipebomb-1482454712-800

सीएम पंक WWE के एक प्रतिभाशाली रैसलर थे और उन्हें वो महत्व नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए थी। जब पंक का करार खत्म हुआ तब उसे दोबारा शुरू करने के बदले पंक ने कंपनी छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। लेकिन आखरी समय पर विंस ने पंक को रूकने के लिए मना लिया और फिर जो हुआ वो ऐतिहासिक था। मंडे नाईट रॉ में पंक पालथी मार कर बैठ गए WWE से जुडी अपनी समस्या सबसे बांटने लगे। उन्होंने विंस की बेटी को "इडियट" और उनके दामाद को "बेवकूफ" कहकर पुकारा। उस समय रॉक के होनेवाले मुख्य इवेंट की उन्होंने आलोचना की और खुद को बेस्ट इन द वर्ल्ड कहा। इसके बाद उन्होंने चीयर कर रहे दर्शकों की आलोचना की और बताया कि उनका कंपनी छोड़ने के पीछे का कारण दर्शक हैं। पंक ना-खुश थे, वे ग़ुस्से में थे और बस निकल जाना चाहते थे। उन्होंने ये सब दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रैसलिंग कंपनी के बारे में कहा और वो भी पूरी दुनिया के सामने कहा। पिछले कुछ सालों में दर्शकों द्वारा देखा गया ये सबसे चौंकानेवाला प्रोमो था। पंक ने सबके सामने एक गंभीर बात रखी थी और ऐसा करने में कुछ ही रैसलर्स कामयाब रहे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी कड़ी मेहनत करनेवाले स्टार्स के बदले पहले से लोकप्रिय स्टार्स को बढ़ावा देने का काम कर रही थी। इसके बाद WWE के आलोचकों ने पंक का सहारा लेकर WWE पर कड़ी आलोचना की। पंक की सबसे अच्छी बात थी की वे कैमरे के माध्यम से सीधे दर्शकों के दिल में उतर सकते थे। पंक ने दर्शकों से बात नहीं की, उन्होंने दर्शकों को बताया। उन्होंने अपना दर्द नहीं बताया बल्कि अपना दर्द उन्हें महसूस करवाया। सीएम पंक ने दर्शकों के सामने अपनी कहानी रखी और नए विद्रोह की मांग की। वे कंपनी में बदलाव चाहते थे और उन्हें बदलाव मिला। अगर पंक ऐसा नहीं करते थे डेनियल ब्रायन को उनका रैसलमेनिया मोमेंट नहीं मिलता। अगर पंक नहीं होते तो आज न्यू एरा नहीं चल रहा होता। पाइपबोम्ब प्रोमो एक चौंकानेवाला सच था जिसे कंपनी ने होने दिया और इसके करने का समय पंक और रैसलिंग प्रसंशकों के लिए इससे अच्छा नहीं हो सकता था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications