रैसलमेनिया पर अंडरटेकर के स्ट्रीक एक ऐसी उपलब्धि है, जिसके टूटने की हम में से किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अंडरटेकर की तरह ही उनकी स्ट्रीक भी बिज़नस का चहेरा बन गयी। जब भी दर्शक कभी न हारने वाला शब्द सुनते तो वे इसे स्ट्रीक से जोड़ लेते थे। लेकिन फिर हमें ब्रॉक लैसनर की याद आती हैं जिन्होंने टेकर का ना हारने वाला रिकॉर्ड तोडा था। आज भी ये बात WWE के दर्शकों को सताती हैं कि ऐसा क्यों किया गया। लेकिन सचाई ये है कि ऐसा होना ही था। अगर अंडरटेकर चाहते तो वे इस स्ट्रीक को बचाए रखते और ज़िन्दगी भर इसे लेकर आगे बढे होते। कोई उनकी बराबरी नहीं कर पता और कोई उनसे उनका स्ट्रीक नहीं ले पाता। वे हमेशा से विंस मैकमैहन के लिए निष्ठेवां रहे हैं। वे इस कंपनी के सेनापति हैं। लेकिन दर्शकों के लिए स्ट्रीक टूटना किसी सदमे से कम नहीं था। उन्हें यहाँ पर बहुत बड़ा शॉक मिला था। कई बार हैरानी देखकर हमे ख़ुशी होती है, लेकिन यहाँ पर हमें निराशा हाथ लगी। लेकिन लैसनर के हाथों मिली इस हार से टेकर की विरासत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अंडरटेकर ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है और इसलिए उनका स्थान बाकि सभी मौजूदा रैसलर्स से ऊपर है।