5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स मैच के बाद बैकस्टेज काफी भावुक हो गए थे

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस
ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस

4- WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस के SmackDown विमेंस चैंपियन बनने के बाद टॉकिंग स्मैक के दौरान भावुक होना

Ad
youtube-cover
Ad

एलेक्सा ब्लिस का साल 2016 में WWE मेन रोस्टर डेब्यू हुआ था और इसके बाद वह TLC 2016 में बैकी लिंच को हराकर अपने करियर में पहली बार SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थी। आपको बता दें, ब्लिस जिमनास्टिक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं और उस वक्त उन्हें रेसलिंग का कोई अनुभव नहीं था।

यही कारण है कि एलेक्सा ब्लिस के लिए SmackDown विमेंस चैंपियन बनना बहुत बड़ी बात थी। इस वजह से चैंपियन बनने के बाद वह टॉकिंग स्मैक शो के दौरान काफी भावुक हो गई थी। आपको बता दें, ब्लिस अपने छोटे से करियर के दौरान ही 2 बार की SmackDown विमेंस चैंपियन और 3 बार की Raw विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं।

3- ब्रॉक लैसनर WWE WrestleMania 30 में द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के बाद भावुक हो गए थे

Ad

ब्रॉक लैसनर ने WWE WrestleMania 30 में द अंडरटेकर को हराकर उनकी स्ट्रीक तोड़ते हुए इतिहास रच दिया था। डैडमैन की स्ट्रीक टूटने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए थे और यह पल WWE इतिहास के सबसे चौंकाने वाले पलों में से एक बन गया था।

WrestleMania 30 में इतिहास रचने के बावजूद भी लैसनर खुश नहीं थे और वह बैकस्टेज जाकर काफी भावुक हो गए थे। कई रिपोर्ट्स की माने तो मैच के बाद डैडमैन ठीक हालत में नहीं थे और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications