5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स और UFC फाइटर्स ने एक दूसरे को मैच के लिए चैलेंज किया

रोमन रेंस, ब्रॉक लेसनर और डेनियल कॉर्मियर
रोमन रेंस, ब्रॉक लेसनर और डेनियल कॉर्मियर

#4. पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने कॉल्बी कोविंगटन को चेतावनी दी

Ad
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

यह बहुत पुरानी बात नहीं है जब पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने UFC फाइटर कॉल्बी कोविंगटन को चेतावनी दी थी। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान कोविंगटन ने दावा किया कि वह रेसलिंग को फिर से महान बनाने जा रहे है। उनकी इस बात ने ड्रू मैकइंटायर का ध्यान आकर्षित किया।

Ad

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE चैंपियन ने कोविंगटन के बयान का जवाब देते हुए, उन्हें UFC 245 में उनके कामरू उस्मान के खिलाफ करारी हार का जिक्र किया। मैकइंटायर ने यह भी कहा कि वह कोविंगटन के जबड़े को उसी तरह तोड़ने वाले थे, जैसे उस्मान ने किया था।

मैं उनके सिर को तोड़ दूंगा। मैं उसका जबड़ा तोड़ दूंगा जैसे कामरू उस्मान ने किया था। मैं कोविंगटन के खिलाफ मैच के लिए तैयार हूं।

youtube-cover
Ad

#3. ब्रॉक लैसनर और डेनियल कॉर्मियर के बीच जबरदस्त तकरार

ब्रॉक लेसनर और डैनियल कॉर्मियर
ब्रॉक लेसनर और डैनियल कॉर्मियर

ब्रॉक लैसनर UFC हेवीवेट चैंपियन भी रहे हैं। 2016 में ब्रॉक लैसनर ने अपनी आखिरी UFC फाइटर मार्क हंट के खिलाफ लड़ी। UFC 226 में दो साल बाद डेनियल कॉर्मियर ने UFC हेवीवेट खिताब जीतने के बाद ब्रॉक लैसनर को मच के लिए चुनौती दी।

Ad

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर उस मैच के समय स्टेडियम में मौजूद थे, और उन्होंने डेनियल कॉर्मियर की फाइट के लिए चुनौती को स्वीकार किया। जिसके बाद ब्रॉक लैसनर के UFC में वापसी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि ब्रॉक लैसनर बनाम डेनियल कॉर्मियर कभी नहीं हुआ।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications