WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड है, इसलिए यहां काम करने वाला हर एक प्रो रेसलर बड़ा सेलिब्रिटी ही होता है। बड़े चैंपियन सुपरस्टार्स की हर गतिविधि पर उनके फैंस की नजरें बनी होती हैं और WWE सुपरस्टार्स से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं।एक ऐसा भी समय रहा होगा जब इन बड़े WWE सुपरस्टार्स के करियर की शुरुआत हुई होगी, आज बड़े प्रो रेसलिंग सुपरस्टार बन चुके रेसलर्स खुद भी कभी एक फैन के तौर पर प्रो रेसलिंग को फॉलो करते होंगे। उम्र के साथ किसी व्यक्ति के चेहरे की बनावट, कद-काठी का बदलना प्राकृतिक है।ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दियाWWE सुपरस्टार्स भी आम लोग ही होते हैं, लेकिन ज्यादा लोकप्रियता उन्हें सेलिब्रिटी बना देती है। इस आर्टिकल में हम WWE सुपरस्टार्स की पुरानी और आज की तस्वीरों में तुलना करने वाले हैं। कुछ सुपरस्टार्स तो इतना बदल चुके हैं, जिन्हें आप पहली नजर में पहचान भी नहीं पाएंगे।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी फिट नजर आती हैWWE सुपरस्टार्स शेमस और ड्रू मैकइंटायर को पहचान पाना बहुत मुश्किलHow it started almost 20 years ago. Tomorrow #NoHoldsBarred at #WWEFastLane is how it will end.See you soon...”brother” pic.twitter.com/wziBTEglzi— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) March 20, 2021शेमस और ड्रू मैकइंटायर अपने-अपने करियर में WWE चैंपियंस बन चुके हैं और मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में उनकी गिनती की जाती है। WrestleMania 37 के बिल्ड-अप के दौरान Fastlane 2021 पीपीवी में दोनों के बीच 'नो होल्ड्स बार्ड मैच' हुआ था। उस इवेंट से ठीक पहले मैकइंटायर ने शेमस और अपनी एक बहुत पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।तस्वीर के साथ मैकइंटायर ने लिखा, "20 साल पहले हमारी दोस्ती कैसे शुरू हुई थी। कल Fastlane में 'नो होल्ड्स बार्ड मैच' में ये समाप्त होने वाली है। जल्द मुलाकात होगी।"दोनों सुपरस्टार्स ने कड़ी मेहनत कर अपने करियर में इतनी सफलता पाई है। एक तरफ शेमस हैं, जो अपने पुराने लुक में वापसी कर अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं मैकइंटायर ने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉरमेशन और नए लुक में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है।ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह गएWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।