AEW 2019 में प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में आया और WWE के लिए सब कुछ बदल दिया। सालों में पहली बार, WWE को एक नया और शक्तिशाली प्रतिद्वंदी मिला।प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में अपने आगमन के साथ ही AEW ने फैंस और रेसलर्स के लिए एक वैकल्पिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित किया है। 2019 के बाद यह देखने को मिला है कि WWE द्वारा रिलीज किए गए ज्यादातर रेसलर AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं।WWE के लिए AEW को पूरी तरह से नजरअंदाज करना संभव नहीं है। 2 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद, WWE ने कभी भी अवसर मिलने पर AEW पर निशाना साधने की आदत बना ली है। चलिए जानते हैं, कि पांच बार कब WWE ने AEW पर निशाना साधा यह भी पढ़ें: WWE से हाल ही में रिलीज किए गए 3 सुपरस्टार जो जल्द वापसी कर सकते हैं और 2 जो शायद वापसी नहीं करेंगे#5. WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने "ब्लड और हिम्मत" के बारे में बात की#VinceMcMahon during the #wwe stock holders teleconference today had this to say about the PG era.“We're going to be a bit edgier, but will remain in the PG environment. We're not going back to the Attitude Era, blood and guts, something you might see with a new competitor.” pic.twitter.com/Ier1vZpRaS— pwguru (@pwguru65) July 25, 2019जब AEW ने पहली बार अपने रेसलिंग करना शुरू किया, तो यह अन्य सामान्य रेसलिंग मैचों से बहुत अलग था। मैच काफी कठिन होते थे और उन्होंने रेसलर्स को स्क्रीन पर खून बहाते देखा गया। यह कुछ ऐसा था, जिसे पीजी एरा के बाद WWE में कभी नहीं देखा गया था। WWE की तुलना में यह मैच बहुत ही हिंसक और खतरनाक होते थे।कई WWE फैंस इस बात से बहुत खुश थे, कि विंस मैकमैहन WWE में रेसलिंग के उस दौर को वापस नहीं लाना चाहते हैं। जब एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विंस मैकमोहन से सवाल किया गया कि, वह AEW द्वारा प्रसारित किए जा रहे भीषण और खतरनाक मैचों के बारे में क्या सोचते हैं, क्या WWE भी अपने रेसलिंग के तरीके को बदल देगी।ज़बाब में विंस मैकमैहन ने AEW पर निशाना साधते हुए कहा था कि WWE, हिंसक और खून-खराबे वाले मैच कभी भी आयोजित नहीं करेगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं