5 मौके जब WWE ने AEW पर निशाना साधा

WWE चैयरमेन विंस मैकमोहन
WWE चैयरमेन विंस मैकमोहन

#2. WWE: WCW की असफल रिलॉन्च

Ad
Ad

इसे WWE और AEW के बीच बहुत मामूली बात विवाद कहा जा सकता है। AEW ने 2019 की शुरुआत में अपना पहला पे-पर-व्यू Double or Nothing इवेंट प्रसारित किया।

पे-पर-व्यू के बाद, WWE ने अपने फैंस को एक ईमेल भेजा। वहां, कंपनी ने AEW के पे-पर-व्यू इवेंट पर निशाना साधते हुए एक WWE अनटोल्ड के एक विशेष एपिसोड की घोषणा की। इस एपिसोड का शीर्षक "The Failed Relaunch of WCW" था।

AEW से पहले WCW एकमात्र ऐसा रेसलिंग कंपनी या ब्रांड था जिसने WWE को लंबे समय तक टक्कर दी थी। प्रोफेशनल रेसलिंग में आने के साथ ही AEW की तुलना WCW से की जाने लगी।

#1. ट्रिपल एच की AEW कंपनी पर तीखी प्रतिक्रिया

Ad

ट्रिपल एच भी AEW कंपनी पर निशाना साधने के मामले में पीछे नहीं है। 2019 WWE हॉल ऑफ़ फ़ेम समारोह के दौरान, एक AEW रोस्टर के सदस्य पहली बार WWE रिंग में दिखाई दिए। बिली गन AEW का हिस्सा थे। बिली गन ने लंबे समय तक WWE के साथ भी काम किया था।

अपने भाषण के दौरान बिली गन ने विंस मैकमैहन पर निशाना साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मैकमैहन अब उन्हें दोबारा फायर नहीं कर सकते। तभी ट्रिपल एच आगे आकर मजाकिया अंदाज में इस बात का जवाब देते हैं कि,

वह आपको फिर से फायर करने के लिए उस AEW कंपनी को ही खरीद लेंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications