WWE No Mercy 2016 पर होने लायक 5 ट्विस्ट

20160927_nomercy_ortonwyatts-498f36e0b8cca37730d60fade0265382-1475724635-800
#3 इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में कर्ट हॉकिन्स दखल देंगे
maxresdefault-78-1475724416-800

क्या ऐसा हो सकता है? वैसे कहा जाता है कि "WWE में कुछ भी हो सकता है।" इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारे पास तीन विकल्प हैं:

पहला: रिंग में मिज़ अपने करियर का सबसे बेहतरीन काम कर रहे होंगे और उनके पास मोमेंटम होगा, लेकिन उनकी हर हो जाएगी। दूसरा: डोल्फ ज़िगलर रिंग में साफ़ तौर से हार जाते हैं और सभी को अलविदा कह देते हैं। तीसरा: मैच का अंत न होना या विवादित अंत होना। दोनों में से कोई एक डिसक्वालीफाई हो जाये। शायद ज़िगलर ग़लत तरीके से मैच जीत लें और फिर दो दिन बाद मिज़ सबके सामने सच्चाई दिखा कर ख़िताब वापस ले लें।

या फिर शायद कोई मैच में दखल दे दे। इससे ज़िगलर हार जाएँ, लेकिन गलत तरीके से हारने के कारण डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन उन्हें कंपनी छोड़ने न दें। वैसे कर्ट हॉकिन्स ने नो मर्सी पर आने का वादा किया था। इसलिए अटकलें लगाई जा रही है कि वे इस मैच में दखल दे सकते हैं। हफ़्तों से तैयार की गयी इस फिउड का ऐसा अंत अच्छा नहीं होगा, लेकिन ऐसा करने से WWE को आजतक किसी ने रोका नहीं है।