5 ट्विस्ट जो WWE ड्राफ्ट के समय हो सकते हैं

इस महीने में WWE की तरफ से जो सबसे खास चीज होने वाली, वो है ड्राफ्ट जिससे यह पता चलेगा कि कौन सा सुपरस्टार स्मैकडाउन में जाएगा और कौन रॉ में रहेगा। ब्रॉक लैसनर का इस शो आना लगभग तय है और हमें यह भी पता चलेगा कि मैकमैहन फैमिली में से शो को कौन चलाएगा। ड्राफ्ट को कंपनी की सबसे अच्छी खोज में से देखा जाता है। कौन किस शो का हिस्सा होगा, यह सबके लिए काफी रोमांचक होता है। ड्राफ्ट 5 साल बाद दोबारा आने वाला हैं। 2011 में WWE ने ब्रैंड स्पलिट और ड्राफ्ट पर रोक लगा दी थी। इस बार भी कुछ हैरान करने वाले फ़ैसले लिए जा सकते हैं। 5 ट्विस्ट जोकि ड्राफ्ट के समय हो सकते हैं: # बैलर की एंट्री 20150520_NXT_BalorEntrance_2 जब से बैलर NXT चैंपियनशिप हारे है, तब से ही उनके मेन रोस्टर में डैब्यू की उम्मीद की जाने लगी है। बैलर की डैमन बनने के बाद यह उनकी पहली हार थी। अब उम्मीद की जा रही है, उनका मुक़ाबला होगा शिनसुके नाकामुरा से। यह सब उनकी NXT से विदाई के लिए किया जा रहा है। उनका मेन रोस्टर में आगाज ना ही समरस्लैम में होगा और ना ही किसी पे पर व्यू में, बल्कि उनका डैब्यू होगा ड्राफ्ट के समय 19 जुलाई को। NXT से कई स्टार्स को बुलाया जा रहा हैं और उनके अलावा, एक नाम जिनकों में रोस्टर में एंट्री मिल सकती है, वो हैं बेले। NXT से स्टार्स के आने से दोनों शो को काफी फायदा मिलेगा। # शो को कौन चलाएगा ? 249_PAY_05012016jg_3525--ed5def31f0a206ed322f0f9a4d680204 ड्राफ्ट के समय दोनों पक्षों में लड़ाई होने के पूरे संकेत हैं। दोनों ही पक्षों को शो चलाने के लिए स्टार्स की ज़रूरत है, जो उनका फेस बन सके। पिछले कुछ हफ्तों से शेन और स्टेफनी बारी- बारी से रॉ को चला रहे हैं और अब वक्त आ गया हैं कि विंस मैकमैहन इस बात का ऐलान करें कि उनका कौन सा बच्चा किस शो को चलाएगा। इस बात की कोई गैरेंटी नहीं कि मैकमैहन फैमिली से ही कोई शो चलाएगा? हो सकता है कि कोई दूसरा आकर स्मैकडाउन को चलाए? # बड़े स्टार्स की वापसी Kurt_Angle_bio इस बात की आशंका लगाई जा रही है कि WWE ब्रैंड स्पलिट के समय कई पुराने स्टार्स को वापस ला सकती हैं। यह स्टार्स कई साल पहले रोस्टर छोड़ चुके हैं, लेकिन यह बात सोचने वाली होगी कि यह पुराने स्टार्स न्यू एरा में क्या करेंगे। जरा सोचिए, एरेना में एक दम कर्ट एंगल का म्यूजिक बज जाए और वो रिंग में आ जाए। उनकी वापसी को लेकर काफी समय से बात हो रही है। अगर गोल्डबर्ग वापिस आ गए? उन्होंने हाल ही में एक विडियो गेम बनाया है। यह दोनों तो बड़े स्टार्स है ही, लेकिन कोई भी कैरलिटो और शेल्टन बेंजामिन की वापसी को भी कम नहीं आंक सकता। # चैंपियनशिप 20160403_WM32_Charlotte--bb18f1b52b5911315db681d8befca428 आने वाले समय में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्मैकडाउन और रॉ दोनों अलग शो होंगे और दोनों में ही अलग स्टार्स होंगे। इसका मतलब सुपरस्टार्स के लिए पाने के लिए बहुत कुछ होगा। अफवाहों की मानें तो, दोनों शो के लिए अलग-अलग पे पर व्यू होगा और एक कॉमन पे पर व्यू भी होगा। इसका मतलब विमेंस के लिए और टैग टीम डिवीजन के लिए नए टाइटल को लाया जाएगा? WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी नया टाइटल लाया जाएगा? क्या इन सब चीजों का पता 19 जुलाई को ही चलेगा? # स्टार्स को तोड़ना RusevwithLanaAppearance--aa24935415d62549b800f7783a3bded1 यह एक बहुत बड़ा गैंबल हो सकता हैं। जोड़ियों को तोड़ना कभी भी आसान काम नहीं होता। ड्राफ्ट के समय कुछ चौंकाने वाले फैसले होंगे, जिसमे बड़े स्टार्स को अलग किया जाएगा और उन्हें अलग-अलग रोस्टर्स में भेज दिया जाएगा और क्या पता शील्ड के तीनों पूर्व मेम्बर्स एक शो नज़र नहीं आए। क्या यह फ़ायदेमंद होगा, अगर किसी सफल टीम को तोड़ा जाए तो। अगर न्यू डे और एंजो और कैस को तोड़ दिया जाए? या फिर अगर रुसेव ड्राफ्ट किए गए, तो लाना भी ड्राफ्ट में जाएंगी? क्या ब्रॉक लेजनर भी ड्राफ्ट का हिसा होंगे, इसका मतलब क्या पॉल हेमन उनके साथ जाएंगे? यह देखना काफी रोचक होगा। लेखक- रेशमा, अनुवादक- मयंक महता