5 अप्रत्याशित चैम्पियन जो हमें 2017 में देखने को मिल सकते हैं

WWE के मेन रोस्टर्स में टैलंट की कमी नहीं है, एजे स्टाइल्स से लेकर सैथ रॉलिंस तक ऐसे कई स्टार्स है, जोकि सिंगल्स रन में चैम्पियन बन सकते हैं। WWE में रैसलर्स तीन भाग में बटे होते हैं, टॉप कार्ड, मिड कार्ड और बॉटम कार्ड। यह सब टैलंट और मौकों के हिसाब से बटे होते हैं। इन सब चीजों को दिमाग में रखते हुए जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे टॉप स्टार्स की फैन फोलोइंग काफी बड़ी है, लेकिन अंडरडॉग के लिए फैंस का प्यार कभी कम नहीं हुआ। मौजूदा रोस्टर में जो सुपरस्टार्स अंडरडॉग ह, उसमें से हर कोई तो नहीं लेकिन कुछ तो WWE में सिंगल्स टाइटल जरूर जीतेंगे। लेकिन इसके लिए WWE को भी उन सुपरस्टार्स को मौका देना होगा, ताकि वो आ सके। मिड कार्ड में शामिल टैलंट को देखेँ, तो कुछ सुपरस्टार्स को फैंस अंडरडॉग के रूप में काफी पसंद करते हैं और उन्हें चैम्पियन जरूर बनाना चाहिए। इस लिस्ट में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 2017 में चैम्पियन बन सकते हैं। 5- अपोलो क्रूज apollo-crews-1-1484576239-800 अपोलो क्रूज के WWE के साथ कांट्रैक्ट साइन करने के बाद जो सबसे बड़ी दिक्कत सामने आई है, वो है क्रिएटिव टीम का उनको बुक करना, जोकि किसी भी मायने में सही नहीं कही जा सकती। सच कहे तो उनको पुश ना देने का कारण यह भी हो सकता है कि अभी उनसे ज्यादा और भी डिजर्विंग स्टार्स अभी टाइटल सीन में होने चाहिए। हालांकि अपोलो क्रूज के लिए समय अब खत्म हो रहा हैं। मिज के साथ छोटी फिउड में हमने ऐसा ही कुछ देखा और हमें यह देखकर हैरानी नहीं होनी चाहिए अगर वो जैरिको से यूएस टाइटल जीत ले। 4- टायलर ब्रीज tyler-breeze-1484576217-800 यह काफी समय पहले की बात नहीं है, जब टायलर ब्रीज NXT के टॉप गाए में से एक थे। उन्होंने NXT में काफी प्रभावित किया और खूब नाम भी कमाया। टायलर के मेन रोस्टर में आने से सब खुश थे और अपने पहले महीने में वो काफी एंटरटेनिंग भी लगे। लेकिन ब्रीज भी खराब बुकिंग का शिकार हुए। फानडांगो के साथ टीम बनाने के बाद उन्होंने टैग टीम को मजाक ही बना दिया। टायलर और फैनडांगो दोनों ही काफी अच्छा डिजर्व करते हैं। अब टायलर को सिंगल्स रन दिया जाए और एक अच्छी बुकिंग के साथ उन्हें आगे बढ़ाया जाए। 3- बिग कैस big-cass-1-1484576196-800 यह बात काफी समय से सामने आ रही है कि विंस मैकमैहन बिग कैस के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। इतने कम समय में बिग कैस ने जिस तरह से खुद को आगे लाए है, वो इस बात को दर्शाने में काफी है कि विंस इनसे इतना खुश क्यों है। एंजो और कैस ने रॉ में एंट्री के साथ ही काफी प्रभावित किया है। एंजो माइक के साथ शानदार है, तो कैस ने सिंगल रैसलर के तौर पर काफी प्रभावित किया। हम यहाँ पर इन दोनों को अलग करने के लिए नहीं कह रहे है, बल्कि एंजो, कैस के लिए माइक का काम कर सकते हैं। कैस को एक बार चैम्पियन बनने का मौका मिला था और निश्चित ही 2017 में वो एक बार फिर इस मौके को भुनाना चाहेंगे। क्या 2017 उनका साल होगा? 2- ल्यूक हार्पर 14726464006631-1484576166-800 डीन एम्ब्रोज़ और सिजेरो दो ऐसे स्टार्स थे जिन्होंने ल्यूक हार्पर को WWE में लाने की पैरवी की। हार्पर ने आते ही ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन को काफी प्रभावित किया। मेन रोस्टर में वायट फैमिली के डैब्यू के साथ ही हार्पर ने और लोगों को अपना टैलंट दिखाया। हार्पर एक बार इंटरकॉन्टिनेन्टल चैम्पियन बन चुके हैं और वो यह कारनामा एक बार फिर करना चाहेंगे। लेकिन क्या हार्पर WWE वर्ल्ड चैम्पियन बन पाएंगे? 1- बिग ई big-e-2-1484576120-800 मेन रोस्टर में आने के बाद मोंस्टर जैसे दिखने वाले बिग ई ने शुरुआती महीने एजे ली और डॉल्फ जिगलर के साथ गुजारा। हालांकि बहुत जल्दी उन्होंने खुद की के पहचान बनाई और वो इंटरकॉन्टिनेन्टल चैम्पियन बने। बिग ई पिछले दो साल से WWE की सबसे सफल टैग टीम में से एक न्यू डे के साथ ही रहे हैं। लेकिन काफी समय से यह बात की जा रही है कि उन्हें अब सिंगल्स में मौका दिया जाना चाहिए। फैंस उन्हें चैम्पियन बनते देखना चाहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications