5 WWE स्टार्स जिनके वर्ल्ड टाइटल जीतने की उम्मीद किसी ने नहीं की थी

Mark Henry

WWE में सब वर्ल्ड टाइटल नहीं जीतते हैं। और अब तो यहाँ इतने अच्छे स्टार्स आ गए हैं की कोई भी इसे आसानी से जीत ही नहीं सकता। ऐसा भी कई बार हुआ है की WWE ने किसी साधारण से स्टार को वर्ल्ड टाइटल इसलिए दिया, ताकि वो उन्हे चेक कर सके की वो स्टार्स इसके लिए रैडि हैं या नहीं। फिर ऐसा भी हुआ की WWE को ये टाइटल किसी और को देना पड़ा। आपने भी कई बार सोचा होगा की ये स्टार तो वर्ल्ड टाइटल जीत ही नहीं सकता, लेकिन वो बाद में चैम्पियन बन गया। ऐसे ही पाँच WWE स्टार्स जिन्होने सबको चौंका कर वर्ल्ड टाइटल जीता:

Ad

#1 मार्क हेन्री

मार्क हेन्री को सब 'वर्ल्ड स्ट्रोंगेस्ट मैन' कहते हैं, लेकिन इतने सालों में भी उन्हे वो स्थान नहीं मिला है जो उन्हे मिलना चाहिए था। वो यहाँ काफी पुराने हैं, लेकिन वो कभी मेन खिलाड़ी नहीं बने। हेन्री काफी समय से WWE में फेस(अच्छे) थे, लेकिन फिर वो हील बन गए। उन्होने एक 'हॉल ऑफ पेन' नाम का कैम्पेन चलाया, जिसमें उनके द्वारा सभी को पीटा गया। और इसी वजह से उन्होने 15 सालों बाद वर्ल्ड टाइटल जीता, वो भी रैंडी ओर्टन को हराके।

#2 क्रिश्चन

christian-1813740-1842756-1498101708-800

जब क्रिश्चन के पार्टनर ऐज ने WWE से रिटायरमेंट लिया तब सबकी नज़र क्रिश्चन पर चली गई थी। क्रिश्चन ने कभी भी WWE में सिंगल्स में कुछ ज़्यादा अच्छा नहीं किया। उन्हे वैसे कभी सिंगल्स में बड़े मौके मिले भी नहीं। लेकिन 2011 में उनका मुक़ाबला एल्बर्ट डैल रियो से वर्ल्ड टाइटल के लिए हो रहा था और वो इस लेडर मैच को जीत गए। वो बात अलग है की की वो कुछ दिनों बाद ही इस टाइटल को रैंडी ओर्टन से हार गए। लेकिन WWE फैंस उन्हे अब भी एक्शन में देखना चाहते हैं।

#3 ऐज

edge-mitb-1496842870-800

ऐज हमेशा से टैग टीम रेसलर ही रहे हैं। वो एक बार इंटरकॉन्टिनेन्टल चैम्पियन भी बने, लेकिन वो कभी भी ज़्यादा आगे जाते हुए नहीं दिखाई दिए। लीटा के साथ उनकी जोड़ी को सबने काफी पसंद किया। फिर धीरे-धीरे वो WWE के हील बन गए। और इसी बात का फायदा उठाके WWE ने उन्हे वर्ल्ड टाइटल देने के बारे में सोचा। उन्होने कुछ टाइम बाद ही सीना को हराकर वर्ल्ड टाइटल जीता।

#4 जैफ़ हार्डी

jeff-hardy-face-paint-black-and-white-2-600x373-1449909269-800

जैफ़ हार्डी भी WWE में काफी फेमस थे, और उन्हे भी यहाँ एक टैग टीम स्टार के तौर पर जाना जाता है। 2007 में हार्डी का WWE में अच्छा समय शुरू हुआ। यहाँ आम सी टैग टीम लड़ाइयाँ करने वाले जैफ़ अब मेन इवैंट का चेहरा बन गए थे। उन्होने इसके बाद काफी बड़े-बड़े स्टार्स को भी यहाँ अच्छी तरीके से हराया। उन्होने 2008 में वर्ल्ड टाइटल जीता। आज कल वो WWE में नहीं खेलते हैं।

#1 एडी गरैरो और क्रिस बैनोइट

chris_benoit___eddie_guerrero042108081527-gif

कई सालों के अच्छे करियर के बाद एडी गरैरो और क्रिस बैनोइट दोनों ने ही WWE में एक ही साल में अच्छा अचीव किया। 2004 इन दोनों का साल था और उस साल की रेसलमेनिया को लोग हमेशा याद रखेंगे। ये दोनों कई सालों तक WWE में थे तो पर कभी भी किसी को नहीं लगा था की ये मेन इवैंट के रेसलर्स बन पाएंगे। उस समय इन दोनों ने एचबीके, ट्रिपल एच और ब्रॉक जैसे रेसलर्स को भी कई बार हराया। जब ये रेसलमेनिया में चैम्पियन बने थे, शायद ही लोग उस पल कभी भूल पाएंगे। लेखक-रेशमा रामाचन्द्रन, अनुवादक-नितीश उनियाल

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications