विंस मैकमैहन के बारे में 5 बातें जो फैंस शायद नहीं जानते हैं

Image result for vince mcmahon money

विंस मैकमैहन को आज हर रैसलिंग फैन जानता है। वह WWE कंपनी के मालिक हैं। उनके कारण ही आज रैसलिंग इंडस्ट्री एंटी बड़ी बन सकी है।

उन्होंने इस कंपनी को बड़ा बनाने के लिए काफी मेहनत की है। विंस मैकमैहन पहले टेलीविज़न में ज्यादा नजर आते हैं लेकिन आजकल वह काफी कम नजर आते हैं।

काफी समय के बाद विंस ने इस हफ्ते की मंडे नाइट रॉ में अपनी वापसी की थी। उन्होंने आकर बताया की वो आने वाले कुछ समय के अंदर वो सभी चीज़ें करेंगे जिसे फैंस पसंद करते हैं।

भले ही विंस मैकमैहन आज इतने मशहूर बन चुके हों लेकिन उनके बारे में ज्यादातर फैंस कुछ नहीं जानते हैं।

आइए जानते हैं विंस मैकमैहन से जुड़ी 5 बातें जिन्हें आप शायद नहीं जानते होंगे

#5 मरने का नाटक कर चुके हैं

Image result for vince mcmahon explosion

ये हादसा काफी मशहूर हैं। साल 2007 में रॉ के एक एपिसोड में हमें ये पता लगा कि उनकी मौत हो चुकी है।

विंस बिल्डिंग को छोड़कर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। जैसे ही वह गाड़ी के अंदर घुसे, एक धमाका हुआ और पूरी गाड़ी जल गई।

इन सभी को देखकर फैंस को ऐसा लगा कि ये सब असली था और सच में विंस कि मौत हो चुकी है।

इस स्टोरीलाइन से हर फैन सिर्फ मैकमैहन के बारे में बात कर रहा था। लेकिन आज के समय में भी विंस जिंदा हैं और काम कर रहे हैं।

लेकिन उस समय देखने पर ऐसा ही लगा था कि यह सब असली है। दरअसल विंस ने खुद इस स्टोरीलाइन को लिखा था और ये काफी लंबी चलती लेकिन इस दौरान क्रिस बैंवा की सच में मौत हो गई थी और इस कारण विंस को अपनी वापसी करनी पड़ी।

आज के समय के फैंस शायद ही इस बारे में जानते हैं क्योंकि ये घटना काफी पुरानी है।

Get WWE News in Hindi Here

#4 अपने असली पिता से 12 सालों तक नहीं मिले थे

Related image

विंस मैकमैहन का बचपन काफी बेकार था। उनके मां-बाप अलग हो गए थे और इस कारण विंस मैकमैहन के कई सौतेले पिता रहे हैं।

उनमें से कुछ तो काफी बुरे भी थे। विंस को उनके सौतेले पिता मारते थे और काफी बुरा बर्ताव करते थे।

साल 12 की उम्र में विंस की मुलाकात उनके असली पिता से हुई थी। उनके पिता ने विंस की मां को काफी समय पहले तलाक दे दिया था और इस कारण विंस और उनके पिता की मुलाकात नहीं हो पाई। उस समय उनके पिता WWE को बड़ा बढ़ाना के लिए मेहनत कर रहे थे। विंस के पिता ने भी उन्हें एक रैसलर बनाना चाह था लेकिन मैकमैहन ने एक रैसलर बनने की जगह कंपनी को संभालने का काम चुना।

इसके बाद विंस मैकमैहन ने WWE को बढ़ा बनाने में काफी मदद की और आज ये इतनी बड़ी कंपनी बन चुकी है।

#3 स्टेरॉयड की वजह से फंस चुके हैं

Image result for vince mcmahon steroids

साल 1993 और 1994 के बीच में विंस मैकमैहन को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े थे। विंस पर ये इल्जाम लगा था कि वह अपने रैसलर्स को स्टेरॉयड देते हैं।

इस केस को देखकर ऐसा लगा था कि मैकमैहन काफी बुरी तरह से फंस चुके हैं लेकिन किसी तरह वह बच निकले।

कई रैसलर्स ने मैकमैहन के खिलाफ कहा लेकिन इसके बावजूद इन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ा। कुछ समय के लिए इन्होंने कंपनी को संभालने की ज़िम्मेदारी इनकी पत्नी को दे दी थी।

ये केस कुछ समय तक चला जिसमें मैकमैहन को जेल नहीं हुई। उसके बाद वह वापस से WWE के काम को संभालने लगे। अगर इस दौरान विंस को सजा हो जाती तो वह 8 सालों तक जेल में रह सकते थे।

लेकिन किसी तरह मैकमैहन ने अपने आप को बचा लिया और आज WWE सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी बन चुकी हैं।

#2 विंस मैकमैहन अमेरिका के सबसे अमीर लोगो में से एक हैं लेकिन...

Related image

एक समय पर WWE की हालत काफी ख़राब हो गई थी। उस समय विंस मैकमैहन के पास ज्यादा पैसे भी नहीं बचे थे लेकिन उन्होंने अपना दिमाग लगाया और कंपनी को बड़ा बनाया।

PG एरा के आने के बाद से ही WWE को काफी फायदा हुआ है। छोटे बच्चों को रैसलिंग देखना काफी पसंद हैं और इस कारण WWE को काफी फायदा ही हो रहा है।

WWE के फायदे से विंस मैकमैहन का भी काफी फायदा है। लेकिन साल 2014 में कंपनी को काफी बड़ा नुकसान हुआ था। उसके बाद कंपनी की हालत ख़राब हो गई थी लेकिन पिछले कुछ सालों में WWE को काफी फायदा हुआ।

फ़ोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार विंस अब 2.9 बिलियन डॉलर के मालिक है। साल 2018 में WWE को काफी बड़ा फायदा हुआ है और इस कारण सभी रैसलर्स को बोनस भी मिला था।

#1 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं

Related image

विंस मैकमैहन कभी एक रैसलर नहीं थे। उन्होंने कभी भी रैसलर बनने की ट्रेनिंग नहीं ली थी लेकिन इसके बावजूद वह कंपनी में लड़ते हुए नजर आए थे। साल 1999 में मैकमैहन रैसलिंग करते हुए नजर आए थे।

इस दौरान इन्होंने ट्रिपल एच के साथ भी दुश्मनी की और WWE के वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

उस समय मैकमैहन एक फेस रैसलर का काम कर रहे थे और ट्रिपल एच एक हील रैसलर का। जिस समय मैकमैहन ने वर्ल्ड टाइटल जीता था वह 54 साल और 21 दिन के थे।

वह WWE के सबसे ज्यादा उम्र वाले वर्ल्ड चैंपियन हैं और इस कारण उनका नाम भी गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। सिर्फ इतना ही नहीं, विंस ने तो साल 2007 में ECW की चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। इसके अलावा वह साल 1999 के रॉयल रम्बल को भी जीत चुके हैं।