5 तरीकें जिनसे रोमन रेंस की जोड़ी पॉल हेमन के साथ टूट सकती है 

क्या ब्रॉक लैसनर की वजह से पॉल हेमन, रोमन रेंस को धोखा देंगे?
क्या ब्रॉक लैसनर की वजह से पॉल हेमन, रोमन रेंस को धोखा देंगे?

4- रोमन रेंस और पॉल हेमन अलग होंगे लेकिन उनका रोल चेंज नहीं होगा

रोमन रेंस और पॉल हेमन
रोमन रेंस और पॉल हेमन

यह चीज संभव है कि पॉल हेमन और रोमन रेंस को स्टोरीलाइन टेंशन की वजह से अलग किया जा सकता है। हालांकि, हेमन से अलग होने के बाद भी रोमन रेंस हील सुपरस्टार के रूप में SmackDown में अपना दबदबा जारी रख सकते हैं। वहीं, हेमन भी रोमन से अलग होने के बाद अपने कैरेक्टर में बिना कोई बदलाव किये WWE प्रोगामिंग में अपना रोल निभाना जारी रख सकते हैं।

3- WWE बिना शोर-शराबे के इस जोड़ी को अलग कर सकती है

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस ने हील टर्न लेने के बाद से ही सभी को काफी प्रभावित किया है और यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें पॉल हेमन की ज्यादा जरूरत नहीं है। इसलिए इस बात की संभावना ज्यादा है कि आने वाले समय में WWE बिना कोई स्पष्टीकरण दिए इस जोड़ी को अलग करने का फैसला कर सकती है। भले ही, कुछ फैंस इस जोड़ी के अलग होने से खुश नहीं होगे लेकिन ऐसा होने की संभावना काफी ज्यादा है।