WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी के 5 तरीके

#3 ब्रॉक लैसनर की वजह से रोमन रेंस अपना खिताब हारेंगे

इस समय रोमन रेंस को लेकर अफवाहें ये है कि उन्हें लम्बे समय के लिए यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में बुक किया गया है। हो सकता है मुख्य रोस्टर में से कोई भी रोमन रेंस को हरा नहीं पाए। फिर ब्रॉक लैसनर लौटकर आएंगे और उनके कारण रोमन रेंस खिताब हार जाएंगे। हो सकता है यहां लैसनर खिताब जीतने न बढ़ रहे हों बल्कि केवल रोमन रेंस से बदला लेने लौटे हों। इसके बाद हमें ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच एक धमाकेदार मुकाबला देखने मिल सकता है। ऐसा मुकाबला सभी देखना पसंद करेंगे।