ब्रॉक लैसनर इस समय WWE में कई कारणों के लिए वो सबसे बड़े खतरा हैं। वो इकलौते ऐसे रैसलर है जिन्हें दोनों UFC और WWE में एक समान सफलता मिली हो। लेकिन एक बात जो उनको हमेशा ही लाइमलाइट में लाती है, वो उनका द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ना। तीन साल बाद भी उन्हें स्ट्रीक तोड़ने के लिए उन्हें बहुत महत्व दिया जाता है। अंडरटेकर के साथ रिंग में जो भी आ जाए, उसके बाद उसका करियर दो भागों में बट जाता है, एक प्री अंडरटेकर और दूसरा पोस्ट अंडरटेकर पीरियड और यह चीज WWE रोमन रेंस के साथ भी कर सकती है। अंडरटेकर ही इकलौते ऐसे स्टार हैं, जोकि बड़े मैचों के लिए ही आते है और उसकी वजह से रेंस को भी फायदा हो जाएगा। मैच के खत्म होने तक रेंस काफी कुछ सीखजाएंगे और उन्हें सब जानने लगेंगे और क्या पता इसी वजह से रेंस का करियर ट्रैक पर आ जाए।