द शील्ड WWE इतिहास के सबसे कामयाब स्टेबल में से एक है। उन्हें सबसे कामयाब गिनने के पीछे केवल उनके मैच ही वजह नहीं है बल्कि इसमें हर सदस्य की एक भूमिका थी। सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस तीनों ने मिलकर इसे इसकी पहचान दी। शायद इसी वजह से तीन साल पहले टूटने वाले इस स्टेबल को वापस देख दर्शकों में खुशी की लहर दिखाई दी थी। इससे एक बात साबित होती है कि दर्शकों पर से शील्ड का जादू कभी खत्म नहीं हुआ।
लेकिन क्या होता अगर द शील्ड में कोई महिला सदस्य जुड़ती? इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे और इसके कुछ विकल्प देखेंगे।
5. निकी क्रॉस
इस साल की गर्मियों में WWE ने निकी क्रॉस को मुख्य रोस्टर में लेकर आने का जिक्र किया और उनके साथ कई लाइव इवेंट्स करने की तैयारी की। हालांकि ये अबतक पूरी तरह से संभव नहीं हो पाया है लेकिन पिछले कुछ महीनों से वो NXT टीवी से गायब रही हैं।
क्रॉस की खूबी बिल्कुल डीन एम्ब्रोज़ की तरह है वो हील और फेस दोनों भूमिकाएं बखूबी निभा सकती है। इसके अलावा वो पुरुषों के साथ भी सैनिटी में काम कर चुकी हैं। शील्ड के साथ जुड़कर उनका स्तर बढ़ेगा और वो पूरी तरह से एक्टिव हो जाएंगी। अगर एलैक्सा ब्लिस, ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ मिलकर मिक्स्ड टैग टीम बनाएं तो उसमें निकी क्रॉस काम आ सकती है।