5 महिला रैसलर्स जिन्हें हम वापस WWE में देखना पसंद करेंगे

WWE में पुरुषों की तुलना में ज्यादा लेजेंडरी महिला रैसलर्स नहीं है। पुरुषों की बराबरी में कभी भी महिलाओ की संख्या नहीं रही है। रैस्लिंग की दुनिया में महिलाओं को कम मौके मिले हैं। इतने सालों में कई महिलाओं ने बहुत कुछ हटकर किया जिससे वें कंपनी में अपनी पहचान बना पाई। दुःख की बात ये है कि उनमें से कई आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्होंने कई प्रतिभाशाली महिलाओं के लिए रास्ता खोल दिया है। लीटा और ट्रिश स्ट्रेटश जब महिला डिवीज़न की अगुवाई कर रहे थे तब ये डिवीज़न बहुत आगे था। लेकिन अब NXT डिवीज़न से यहाँ पर भी बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद कुछ महिला रैसलर्स हैं जिन्हें हम वापसी करते हुए देखना चाहेंगे। ये रहे उसके कुछ विकल्प: #1 अलुंड्रा ब्लेज़ 20150328_Thumb_HOF_Alundra_2 हॉल ऑफ़ फेम में वापसी करते हुए उन्होंने एक बेहतरीन भाषण दिया। ऐसा लगा कि वे समय के साथ और अच्छी हो गयी हैं। बुल्ल नकानो के साथ उनके फिउड ने WWE में महिलाओं के लिए नई राह निर्माण की। इन दोनों का समरस्लैम पे पर व्यू मैच WWE के इतिहास का सबसे अच्छा मैच रहा है। वैसे इन्हें WCW के लिए अपने WWE चैंपियनशिप को छोड़ने के लिए भी जाना जाता है। ब्लेज़ में वो बात थी जिसकी वजह से दर्शक उन्हें रिंग में देखना चाहते थे और उनकी बातें सुनना चाहते थे। चाहे उन्हें किसी टॉक शो पर लाया जाये या फिर उन्हें किसी का मैनेजर बनाया जाये, लेकिन उन्हें कम से कम स्क्रीन पर आना ही चाहिए। #2 मैलिना 15602636 ब्रेट हार्ट अपने समय के एक बड़े रैसलर थे और अपनी तकनीकी काबिलियत के लिए जाने जाते थे। वें मैलिना को दुनिया की सबसे अच्छी रैसलर कहा करते थे। वे स्क्रीन पर एक लोकप्रिय रैसलर थी और बाकियों से बहुत अलग थी। उनकी कमाल की एंट्री और नए मूव्स देखने के लिए हम कभी भी उनका शो मिस नहीं करते थे। लेकिन उन्हें बैकस्टेज बहुत समस्याएं होती थी। उसके बाद डीवाज़ डिवीज़न बनाया गया। तब कंपनी ने जाना कि ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें रैसलर्स बनाने की ज़रूरत है। लेकिन बुरी बात ये है कि मैलिना, मिकी जेम्स, गेल किम और बेथ फ़ीनिक्स जैसी महिलाओं को रैसलर्स बनाने का मौका नहीं दिया गया। उनकी वापसी और मौजूदा रैसलर्स से उनकी भिड़ंत देखने लायक होगी। #3 ऐजे ली aj-tlc-642 ऐजे ली जब डीवाज़ डिवीज़न में आई तब डिवीज़न अपने सबसे नीचले स्तर पर था। डीवाज़ डिवीज़न का वो बहुत ही बुरा समय था। उस समय न थी कोई यादगार लम्हे थे और न ही कोई खास स्टोरीलाइन। वहीँ पर कई लापरवाह करैक्टर भी थे। लेकिन फिर ऐजे ली के आने के बाद से ही आपको इसमें रूचि आने लगी। ऐजे का सपना था WWE का हिस्सा होना और फिर आप भी उम्मीद करने लगे की उनका सपना पूरा हो। उन्हें कॉमिक्स बुक, वीडियो गेम्स में रूचि थी और इससे वें और ज्यादा खास हो गयी। विमेंस डिवीज़न में आपको ज्यादा अच्छे माइक पर बोलने वाले रैसलर्स नहीं मिलेंगे, लेकिन ऐजे को सुनने में मजा आता था। अपने सबसे अच्छे दौर में होने के बावजूद उन्होंने 2015 में सन्यास ले लिया। ज़रा सोचिये वें अगर वापसी करें और शाशा बैंक्स से भिड़े तो कैसा लगेगा। #4 निक्की बैला 20160122_NikkiBella_Photogallery निक्की बेल्ला अभी भी WWE के साथ जुडी हुई हैं लेकिन चोटिल होने के कारण वें रिंग में दिखाई नहीं देती। वें रिंग में वापस आने के लिए पूरी तैयारी कर रही है और उम्मीद है की जल्द वापस आएँगी। निक्की बेल्ला एकमात्र ऐसी रैसलर हैं जिनका मोमेंटम रिंग में बढ़ा है। उनके कई कमाल के मैचेस हुए हैं जिन्हें हमे आगे तक याद रखेंगे। इसी कारण से वें WWE को सबसे ज्यादा समय तक चैंपियन रहनेवाली महिला बनी। #5 सेबल Sable_bio अगर सनी हॉल ऑफ़ फेम में हैं तो क्या सेबल वहां से दूर रह सकती है? इसके अलावा WWE के डीवाज़ नाम को छोड़ने के विचार पर भी बात करनी होगी। 90 के दशक में इस डिवीज़न को डीवाज़ नाम दिया गया था। एटिट्यूड एरा को भी कामयाब बनाने ने इनका एहम योगदान रहा है। वहां पर केवल मसल्स को लेकर भेदभाव नहीं बल्कि महिलाओं और पुरुषों में भी फर्क किया जाता था। वे एक बार विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। वें किसी भी सेगमेंट और किसी भी एरा का मुख्य हिस्सा रही हैं। उन्हें हाल ऑफ़ फेम में जगह मिलना सही होगा। लेखक: रेशमा रामचंद्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications