5 विमेंस रैसलर जो Royal Rumble मैच में लड़ सकती हैं

wrr 1
नाया जैक्स
wrr3
जब नाया जैक्स ने NXT में अपना डेब्यू किया तो उनके टैलेंट पर शक करने वालों की कमी नहीं थी। वो इस प्रकार से आयी जैसे ओरलैंडो में वो जो थी उसमे कोई सुधर नहीं किया था। इसीलिए लोग रॉ रोस्टर में आने पर सरप्राइस थे।
हालांकि जब वो मेन रोस्टर पर आयी तो उनमे गज़ब का सुधार देखने को मिला। जल्द ही लोगों ने यह मान लिया कि पिछले साल NXT से लाये गए टेलेंटों में से जैक्स में सबसे ज्यादा सुधार आया है।
वर्तमान में शायद जैक्स इस एक्टिव WWE रोस्टर में एकमात्र ऐसी विमेन रेसलर हैं जो रॉयल रंबल जैसे मैच के माहौल को झेल सकती हैं। उनका 6 फुट लंबा और 250 पाउंड वजनी शरीर उस समय उनको फायदा पहुंचा सकता है। जब उन्हें अपने विरोधी पुरुष रेसलरों को उठाकर रिंग से बाहर फेंककर एलिमिनेट करने की आवश्यकता होगी।
लेकिन नाया के दिमाग में इस समय दूसरी ही बातें चल रही हैं जैसे लगातार विमेंस लैडर के सबसे टॉप पर चढ़ते रहना। लेकिन उन्हें बुलावा आ सकता है अगर वे चीजों को थोड़ा सा और बदलना चाहेंगे तो।