वीडियो: केन की 5 बेहद ख़राब स्टोरीलाइन

ग्लेन जैकब्स साल 1995 से WWE में हैं। वें डॉक्टर आइज़ैक यानकेम और फेक डीजल जैसे असफल किरदार निभा चुके हैं। उनके करियर की सही शुरुआत बैड ब्लैड: अंडरटेकर के भाई केन के रूप में हुई। साल 1997 से केन WWE में हैं और अगर आप इतने लम्बे समय से WWE का हिस्सा बने रहते हो तो ज़ाहिर सी बात है आप कई ख़राब स्टोरीलाइन से भी गुज़रे होंगे। केन के साथ भी ऐसा कई बार हुआ है। ये रहे केन के कुछ ख़राब स्टोरीलाइन:

Ad

#5 केन का मास्क उतारना

youtube-cover
Ad

2003 में ट्रिपल एच ने केन को अपनी टीम ईवोलूशन में जगह देने की पेशकश की। उस समय रॉ के सह जनरल मैनेजर, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने केन के सामने ट्रिपल एच की पेशकश ठुकरा कर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप लड़ने की पेशकश की। सह जनरल मैनेजर एरिक बिशॉफ ने इसे मास्क फॉर टाइटल मैच बना दिया। यह एक फ्री टीवी मैच था, पे पर व्यू भी नहीं और यहाँ पर ट्रिपल एच ने केन को साफ़-साफ हरा दिया। सालों से हम ये सुनते आ रहे थे की केन का घर जल गया, उनका पूरा परिवार जल गया और उनका चेहरा जलने के कारण ख़राब हो गया, इसलिए मास्क उतारते समय दर्शकों को ये समझ नहीं आ रहा था कि केन कैसे दिखेंगे। लेकिन जैसा सोचा था केन का चेहरा उसके उल्ट निकला। WWE बिना जलने के निशान के केन का चेहरा कैसे दिखाती? इसपर उन्होंने विचार ही नहीं किया।

#4 केन बनाम शेन

youtube-cover
Ad

2003 में अपना मास्क उतारने के बाद केन पागल हो गए और सभी पर हमला करने लगे। ऐसा करते हुए उन्होंने रैंप पर लिंडा मैकमैहन को टॉम्बस्टोन दे डाला। इससे शेन और केन के बीच फिउड शुरू हो गया और ये कुछ महीनों तक चला। इस दौरान केन ने शेन के निजी अंगों पर वार किया, शेन ने केन की लिमो फोड़ डाली और दोनों ने साथ में खाना खाया। आखिर ये चल क्या रहा था?

youtube-cover
Ad
#3 19 मई
youtube-cover
Ad

ये स्टोरीलाइन इस लिस्ट पर नंबर एक नहीं है,इसका मतलब इसके बाद वाले स्टोरी और ज्यादा ख़राब हैं। साल 2006 में केन अपने दिमाग में कुछ बातें सुनने लगे, इसकी ख़राब बात ये थी की केन के साथ साथ दर्शकों को भी ये आवाजें सुनाई देने लगी। ऐसा कैसे हो सकता है? केन 1997 से WWE में थे लेकिन अब वें 19 मई सुनते ही पागल होने लगे। यह बात बाद में पता चली की 19 मई को लगी आग में केन की माँ और पुरा परिवार जलकर खत्म हो गया। 19 मई 2006 को फेक केन (डॉक गैलोस) ने केन से मुकाबला किया। यह स्टोरीलाइन केन की फ़िल्म नो ईविल के प्रमोशन के लिए रची गयी थी। यहाँ पर असली केन नकली केन से मैच हार गए और अगले दिन नकली केन को WWE से बाहर करवा दिया।

#2 केन और लीटा

youtube-cover
Ad

कई स्टोरीलाइन ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर हम सोचते हैं कि ये हम क्यों देख रहे हैं? बिना टीवी का रिमोट पटके अगर किसी ने केन और लीटा की स्टोरीलाइन देखी हो उसके धीरज की तारीफ करनी चाहिए। रैसलमेनिया XX हार के बाद केन लीटा के प्यार में पड़ गए, जिसे लीटा ने ठुकरा दिया। इसके बाद केन ने लीटा को किडनैप कर लिया और उनसे कुछ सवाल किये जिसका लीटा ने महीने के आखिर में हां में जवाब दिया। अपने बॉयफ्रेंड के साथ लीटा ने बाद में घोषणा की, की वें माँ बननेवाली है। 21 जून को रॉ के एपिसोड में केन ने दावा किया कि वें लीटा के बच्चे के पिता हैं। लीटा से शादी करने के लिए केन ने समरस्लैम में मैट हार्डी को हराया। बाद में एक मैच के दौरान केन इ लीटा से बच्चे को गिराने के लिए कहा। कुछ महीनों बाद लीटा ने एज के साथ मिलकर केन को धोका दे दिया। यहाँ लर सीधे सीधे बलात्कार का आरोप था। शुक्र है अब इस तरह की बेहूदा स्टोरीलाइन नहीं लिखती।

#1 केटी वीक

youtube-cover
Ad

इसकी शुरुआत कैसे करूँ? केन वीक की स्टोरीलाइन, WWE के अबतक की सबसे घटिया स्टोरीलाइन में से एक हैं। अक्टूबर 2002 में केन और ट्रिपल एच के बीच फिउड हुआ और ये नो मर्सी तक पहुंचा। नो मर्सी के पहले प्रमोशन में ट्रिपल एच ने एक प्रोमो दिखाया जहाँ पर केन और वीक को दर्शाया गया। केन वीक से प्यार करते थे, लेकिन वीक उनसे प्यार नहीं करती थी। ट्रिपल एच ने ये दावा किया कि वीक एक कार हादसे में मारी गयी और फिर केन ने उनके मृत शरीर के साथ सेक्स किया। ट्रिपल एच ने इस घटना का वीडियो जारी करने की धमकी दे डाली। हालांकि ट्रिपल एच ने जो वीडियो जारी किया उसमे वें खुद केन बने हुए थे और फ्यूनरल में कॉफिन में रखे पुतले के साथ सेक्स करते दिखाया। अब WWE चाहती है कि आप इस स्टोरीलाइन को पूरी तरह भूल जाएँ। लेखक: प्रत्यय घोष, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications