WWE के 5 ऐसे फेस जिन्हें फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया

It was hard to f

एक अच्छे फेस टर्न से कोई रैसलर फैंस का पसंदीदा बन जाता है। कई बार उस सुपरस्टार को फैंस का पसंदीदा बनाने में काफी देर लग जाती है हालांकि अक्सर फेस टर्न से फैंस थोड़े कंफ्यूज हो जाते हैं और उस सुपरस्टार के अंदर दिलचस्पी दिखाना छोड़ देते हैं। आइए जानते है WWE इतिहास के 5 सबसे बेकार फेस टर्न के बारे में।

#5 बिग शो का द ग्रेट खली के खिलाफ फेस टर्न करना

बिग शो के WWE करियर के दौरान 20 से ज्यादा बार उनके किरदार में बदलाव किया गया जिससे फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए। साल 2008 में बिग शो WWE में वापस आए जब उन्होंने नो वे आउट के दौरान रे मिस्टेरियो पर हमला किया और एक बार फिर से अपना हील किरदार निभाया। हालांकि रैेसलमेनिया 25 में फ्लॉयड मेवेदर के खिलाफ हारने के बाद बिग शो अगली रॉ में क्राउड के सामने आए। उन्होंने रिक फ्लेयर को शुक्रिया कहा जिन्होंने अपनी हॉल ऑफ फेम स्पीच के दौरान बिग शो को प्रोफेशनल रैेसलिंग का सबसे अच्छा रैसलर बताया। इसके बाद द ग्रेट खली आकर दखल देते हैं और यहीं से बिग शो और इनके बीच दुश्मनी शुरू हो जाती है। वह 1 महीने पहले ही कंपनी में वापस आए थे और कुछ महीनों बाद फिर से उन्होंने अपना ही हील किया जिससे यह सब कुछ बेकार बन गया।

#4 साल 2004 में स्नित्स्की के खिलाफ केन का फेस टर्नKane spent months

चेहरे से मास्क हटने के बाद तक केन WWE के सबसे खतरनाक रैेसलर बन गए उन्होंने अपने पूर्व टैग टीम पार्टनर रॉब वैन डैम पर बुरी तरह हमला किया, जिम रॉस को आग के ऊपर बैठा दिया, कार बैटरी से शेन मैकमैहन को चौंका दिया और अपने ही भाई अंडरटेकर को दफना दिया था। WWE यूनिवर्स के अनुसार केन के करियर का सबसे अजीब पल था जब उन्होंने लिटा को उनसे शादी करने के लिए कहा। कुछ महीनों बाद लिटा प्रैगनेंट भी हो गई थी। केन एक फेस रैसलर तब बने जब स्नित्स्की ने गलती से उन्हें लिटा के ऊपर ढकेल दिया जिससे उनका मिसकैरेज हो गया। अगले कुछ महीनों तक लिटा, एज और स्नित्स्की ने बिग शो को काफी परेशान किया था। ये WWE इतिहास के सबसे अजीब फेस टर्न में से एक था।

#3 साल 2011 में मार्क हैनरी के खिलाफ शेमस का फेस टर्नT

साल 2011 में मार्क हैनरी पूरे स्मैकडाउन लाइव रोस्टर को तंग कर रहे थे और शेमस के सामने खड़े थे। उस साल में समरस्लैम में हैनरी ने शेमस को काउंट-आउट के जरिए हरा दिया। इससे उन्हें थोड़ा मोमेंटम मिला उसके बाद शेमस ने लगातार 14 मुकाबले जीते। हालांकि उस साल रैसलमेनिया में WWE फैंस ने उनके पसंदीदा स्टार डेनियल ब्रायन को शेमस के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप को सिर्फ 10 सेकंड में हारते हुए देखा। ऐसे पलों से शेमस का फेस टर्न इतना अच्छा नहीं रहा और 3 सालों के बाद में वापस एक हील बन गए।

#2 स्लॉथर का 1990/1991 के दौरान हील रन के बाद यूएस से माफी मांगनाSgt. Slaughter

स्लॉथर 1990 के दौरान WWF में एक है के तौर पर वापस आए। कंपनी ने इन्हें एक पूर्व अमेरिकन मरीन की तरह पुश करना शुरू किया जो कि इराक से नफरत करता था। हालांकि रैसलमेनिया 7 में हल्क होगन के खिलाफ WWF चैंपियनशिप हारने के बाद और जनरल अदनान और कर्नल मुस्तफा के साथ मिलकर होगन और द अल्टीमेट वॉरियर के खिलाफ हैंडीकैप मैच हारने के बाद वह एक फेस रेसलर बन गए और फैन्स से माफी मांगने लगे।

#1 साल 2012 में मिज़ का फेस टर्नIt was strange

द मिज़ स्मैकडाउन लाइव के सबसे अच्छे हील रैसलर में से एक थे। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने अंदर काफी बदलाव किया है और अपने आप को माइक पर सबसे अच्छा सुपरस्टार बना लिया है। फैंस पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को बू करना बेहद पसंद करते हैं। यह सोचना काफी अजीब है कि कोई द मिज़ जैसे सुपरस्टार को एक फेस रैसलर बनाना चाहेगा, लेकिन ऐसा हुआ था। द मिज़ मंडे नाईट रॉ में आए और आते ही उन्होंने मिक फोली सर्वाइवर सीरीज टीम को ज्वॉइन कर लिया जिसमें कोफी किंग्सटन, रैंडी ऑर्टन, केन और उनके लंबे समय के दुश्मन डेनियल ब्रायन भी थे। यहां तक कि 4 में से 3 रैसलर ऐसे थे जिनका सामना द मिज़ से कभी ना कभी हुआ था। WWE फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया और कुछ सालों बाद में दोबारा से अपने किरदार में आ गए। लेखक- ग्रेग बुश अनुवादक- ईशान शर्मा