WWE द्वारा रिलीज़ किए गए 5 रैसलर्स और अब वे कहां हैं?

बहुत सारे युवा रैसलर्स का सपना होता है कि वे एक ना एक दिन WWE में कदम रख सकें। हालांकि WWE कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने से किसी रैसलर का करियर खत्म नहीं हो जाता। कोडी रोड्स ने WWE से निकलकर ज्यादा सफलता प्राप्त की है जबकि कर्ट एंगल और ड्रू मेकइंनटायर ने भी WWE छोड़ा और वापस लौटकर सफलता प्राप्त की।

Ad

यहां पांच ऐसे रैसलर्स जिन्हें WWE ने हाल ही में रिलीज किया और हम यहां उनकी मौजूदा स्थिति और उनके WWE में वापस लौटने की संभावना का विश्लेषण करने वाले हैं।

तो चलिए शुरू करते हैं।

#5 साइमन गोच (साइमन ग्रिम)

वॉडविलेंस नामक टैग टीम के सदस्य, साइमन ग्रिम की रैसलिंग कौशल को नजरंदाज करते हुए WWE ने उन्हें एक कॉमेडी गिमिक में डाला। उन्हें 2017 में रिलीज कर दिया गया।

क्यों रिलीज किया गया: ग्रिम दूसरे रैसलर्स से घुल-मिल नहीं पाते थे और सिन कारा के साथ उनकी रियल-लाइफ लड़ाई, उन्हें रिलीज किए जाने की मुख्य कारण थी।

क्या कर रहे हैं : अपने नो-कम्पीट क्लॉज के बाद से ग्रिम ROH जैसे इंी प्रोमोशन में रैसल कर रहे हैं।

WWE में लौटने की संभावना:50-50। ग्रिम से काफी लोग नफरत करते थे, हालांकि, कोई भी उनके तकनीकी कौशल और रैसलिंग की क्षमता पर सवाल नहीं उठा सकता। इंडीज़ में साइमन ग्रिम ब्रांड को बढ़ाकर, वह WWE में वापसी कर सकते हैं।

#4 एमा (टैनिल डैशवुड)

एमा ने NXT में काफी नाम कमाया था लेकिन उनके दोनों मेन रोस्टर रन निराशाजनक रहे, जिसके कारण उन्हें नीचे धकेल दिया गया।

क्यों रिलीज किया गया: एमा ने खुद WWE छोड़ने का निर्णय लिया और मैनेजमेंट ने उन्हें तुरंत बिना किसी बवाल के रिलीज कर दिया।

क्या कर रही हैं: WWE में काम करने की वजह से उन्हें काफी सारी इंडिपेंडेंट बुकिंग मिल रही हैं और इन इंडी बुकिंग से काफी पैसा भी कमा रही हैं।

WWE में लौटने की संभावना : काफी कम। एमा कभी भी मैनेजमेंट की चहेती नहीं थी। लेकिन अगर इंडिपेंडेंट प्रोमोशन में नाम कमा लेती हैं तो WWE निश्चित रूप से उन्हें वापस लाना चाहेगी।

#3 रिच स्वान

एक प्रतिभाशाली, एथलेटिक, करिश्माई रैसलर होने के बावजूद रिच स्वान WWE फैन्स के बीच लोकप्रिय नहीं हो पाये।

क्यों रिलीज किया गया था: स्वान के खिलाफ अपनी गर्लफ्रेंड के अपहरण और मारपीट के आरोप लगाया गया था। WWE ने स्वान को सस्पेंड कर दिया, उसके बाद शीघ्र ही उन्हें रिलीज कर दिया।

क्या कर रहे है: इंडिपेंडेंट सर्किट में एक संक्षिप्त वापसी के बाद, स्वान ने प्रोफेशनल रैसलिंग से रिटायर होने की घोषणा की।

WWE में वापस लौटने की संभावना: बहुत कम। स्वान औपचारिक रूप से रिटायर हो चुके हैं और WWE उनकी कानूनी स्थिती को देखते हुए, उन्हें वापस नहीं लाना चाहेगी।

#2 जेम्स एल्सवर्थ

जेम्स एल्सवर्थ को WWE ने सिर्फ इसीलिए साइन किया था ताकि विंस मैकमैहन इंडिपेंडेंट रैसलर्स का मजाक उड़ा सकें।

क्यों रिलीज किया गया: WWE के CEO विंस मैकमैहन चाहते थे कि एल्सवर्थ एक ट्रांसजेन्डर रैसलर की भूमिका निभाएं और रैसलमेनिया में शार्लेट का सामना करें। एल्सवर्थ ने इंकार कर दिया, जिसके कारण उन्हें रिलीज कर दिया गया।

क्या कर रहे हैं: वह फिलहाल इंडिपेंडेंट प्रोमोशन में रैसल कर रहे हैं और यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है।

WWE में वापस लौटने की संभावना: काफी ज्यादा। एल्सवर्थ लॉकर रूम में सबके चहेते थे और उनका लौटना WWE के लिए कारगर साबित हो सकता हैं।

#1 एंजो अमोरे

एंजो अमोरे को उनके माइक कौशल के लिए जाना जाता था। लेकिन बिग कैस से अलग होने के बाद उन्हें असफलता ही मिली।

क्यों रिलीज किया गया: अमोरे को उनकी एक एक महिला दोस्त के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना करना पड़ रहा है। WWE ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करने की बजाय उन्हें सीधा रिलीज कर दिया।

क्या कर रहे है: कुछ नहीं। अपने नो-कम्पीट क्लॉज़ के चलते की अमोरे इंडिपेंडेंट प्रोमोशन में काम नहीं कर पा रहे हैं।

WWE में लौटनेे की संभावना: नाके बराबर। अमोरे को ना रैसलिंग करना आता था और ना ही दूसरे रैसलर्स के साथ उनकी बनती थी।

लेखक - क्रिस्टोफर स्कॉट, अनुवादक - संजय दत्ता

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications