5 रैसलर्स जिनके बारे में आप कह नहीं सकते कि वो इतने बुद्धिमान होंगे

07-58-45-c7f50-1503572585-500

किसी की बुद्धिमत्ता की जांच उसके पास मौजूद जानकारी और जिस तरह से वो उस जानकारी का इस्तेमाल करता है उससे पता चलती है। आज इसे साबित करने का एक जरिया है यूनिवर्सिटी डिग्री। लेकिन केवल डिग्री से काम नहीं चलता आपको उसका इस्तेमाल करना आना चाहिए। प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया मे भी ऐसे कई रैसलर्स रह चुके हैं जो काफी बुद्धिमान थे और इसलिए उन्हें नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता था। उनकी बातें और भाषा मे इतनी सटीकता होती थी कि उसे समझने के लिए आपको शब्दकोश (डिक्शनरी) की जरूरत पड़ जाए। रैसलर्स एक अलग किरदार निभाते हैं और इस वजह से हमें ये जानने में दिक्कत होती है कि वो बुद्धिमान है या नहीं। लेकिन यहां पर हम ऐसे ही 5 रैसलर्स के बारे में बात करेंगे जिनके किरदार को देखकर आप नहीं कह सकते कि वो इतने बुद्धिमान हैं।

द जीनियस

1980 के मध्य में लैनी पॉफो ने WWE में 'लीपिंग लैनी' के नाम से डेब्यू किया। वो रैसलर के रूप में काफी उछल कूद किया करते थे। वो रिंग में बहुत अच्छा काम करते थे लेकिन उन्हें दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी। उनके किरदार को अच्छी एथेलीट के साथ साथ कुछ और चीजों की भी ज़रूरत थी। बदलाव के बाद उन्हें नए रूप में पेश किया गया। उनके नए किरदार का नाम ‘द जीनियस' था जो कि एक कवि थे। रिंग में आते आते वो कविता के ज़रिए अपने विरोधियों की बुराई किया करते थे।

डेमियन सैंडो

07-58-57-e51a0-1503572636-500

डेमियन सैंडो को हमेशा "द जीनियस" के बाद गिना जाता है। वो WWE के ऑहियो के डेवलपमेंटल सिस्टम में जुड़े और वहां से काम करना शुरू किया। समय के साथ साथ वो स्मैकडाउन ब्रैंड का हिस्सा बन गए लेकिन फिर साल 2007 में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। उनकी काबिलियत का किसी को पता नहीं था। लेकिन फिर वो 2010 में वापस कंपनी का हिस्सा बने। वो उस स्तर पर काम किया करते थे जिसके बारे में कई सपना देखते थे।

बॉब बैकलन

07-59-15-dee08-1503572704-500

बॉब बैकलन जिन्हें मिस्टर बकलैंड भी कहा जाता है वो बेहद ही प्रतिभाशाली रैसलर थे लेकिन ये बात काफी समय तक कईयों के समझ नहीं आई। साल 1994 में ब्रेट हार्ट के खिलाफ लड़ते हुए बॉब बकलैंड ने अपनी समझदारी दिखाई और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाते हुए हार्ट को जीतने में मदद की। बॉब बैकलन उन दर्शकों को ऑटोग्राफ दिया करते थे जो US प्रेसिडेंट के नाम बता सकें। वो किसी स्कॉलर की तरह दर्शकों से बात करते और बीच मे मज़ाक करते हुए कहते कि वो US प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ेंगे।

डीन डगलस

07-59-33-e4876-1503572766-500

शेन डगलस पहले ECW में काम किया करते थे जहां उन्होंने कई ख़िताब जीतें। लेकिन उसके बाद वो जल्द ही WWE का हिस्सा बन गए। वहां उन्होंने अपना नाम बदलकर किरदार का नाम अपना लिया। उनके नए मां में उनके अंग्रेजी भाषा की समझदारी दिख कर आती थी। शेन की जगह अब 'डीन' ने ले ली थी और वो ग्रेजुएशन गाउन में रिंग में उतरें। वहां उन्होंने सभी को अपनी समझदारी का सबूत किया। दर्शकों को उन्होंने नए शब्द सिखाएं।

मैट स्ट्राइकर

07-59-52-2cf03-1503572830-500

इस पूर्व WWE परफ़ॉर्मर और मौजूदा लुचा अंडरग्राउंड के कमेंटेटर को "स्टूडेंट ऑफ द गेम" कहा जाता था। उनमें किसी भी होल्ड को सही तरीके से करने की काबिलियत थी। इसलिए स्ट्राइकर को रिंग के अंदर और रिंग के बाहर बुद्धिमान माना जाता था। डीन डगलस की तरह ही स्ट्राइकर भी हाई स्कूल टीचर थे और इसलिए ऐसा माना जाता था कि उनमें औसतम दर्शक से काफी ज्यादा समझदारी थी। उनके नाम हिस्ट्री में डिग्री और साइकोलॉजीकल एजुकेशन में मास्टर्स थी। वो पूरे दर्शकों को एक क्लासरूम की तरह देखा करते थे। अगर कहा जाए कि मैट स्ट्राइकर दर्शकों से ज्यादा अक्लमंद थे तो इसमें दर्शकों को बुरा नहीं लगना चाहिए। लेखक: मार्क मैडिसन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी