5 रैसलर्स जिन्होंने WWE से ज़्यादा नाम WCW में कमाया

vader-wwe-hall-of-fame-1494078720-800

जब एक रैसलर एक कंपनी से दूसरी में जाता है तो या तो वो अपने करियर को और ऊपर उठाता है या फिर ये उसके करियर का अंत साबित होती है। कई रैसलर्स को अपनी कम्पनी बिक जाने की वजह से दूसरी में जाना पड़ा, तो कुछ ने स्वेच्छा से कम्पनी या प्रमोशन बदले। जब भी ऐसा होता है तो या तो उसके करियर को वीक स्टोरीलाइन, वीक कैरेक्टर, या वीक पुश से मात मिल जाती है, या फिर वो कुछ अलग ही रूप में विकसित किया जाता है। आज हम आपको मिलवाते हैं, ऐसे ही 5 रैसलर्स से जिन्होंने WCW से WWE में मूव किया लेकिन वो शौहरत ना पा सके, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

Ad

वेडर

वेदर काफी भारी थे, लेकिन इसके बावजूद वो रिंग में अच्छा प्रदर्शन कर पाते थे। वो लगातार अच्छे मूव्स करते थे और स्प्लैश तथा मूनसॉल्ट बहुत ही अच्छी तरह से लगाते थे। WCW में वो चैंपियन थे, और उनकी कैक्टस जैक के साथ हुई लड़ाई बेहद ज़बरदस्त थी। ऐसी लड़ाई शायद ही कभी देखने को मिली होगी। उन्होंने वहां रहते हुए रिक फ्लेयर और स्टिंग जैसे धुरंधरों से दो दो हाथ किए थे। 1990 के आखिरी वक्त में वो WWE का हिस्सा बन गए, और एक आध मैचेज़ को छोड़ दें तो उनके पास करने को कुछ खास नही था। WWE के दिनों में वो सिर्फ शॉन माइकल्स और ब्रेट हार्ट के साथ इक्का दुक्का मैचेज़ को छोड़कर कुछ खास नही कर सके। कितना दुखद है कि एक रैसलर जिसकी WCW में धाक थी, वो WWE में खाक हो गई।

'अमेरिकन ड्रीम' डस्टी रोड्स

maxresdefault-1-1494132269-800

WCW के अपने दिनों में डस्टी रोड्स ने हर वो काम किया, जिसे करने से नैशनल रैसलिंग अलायन्स और WCW को फायदा मिले, फिर चाहे वो हेड बुकर हो या चैंपियन। हर चीज डस्टी की नज़रों से होकर ही जाती थी। वहां उनके कुछ बड़े कमाल के फ़्यूडस हुए रिक फ्लेयर, हार्ले रेस और निकिता कोलॉफ के साथ, और इसके साथ ही वो हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वियों को भी बड़ा और बेहतर करते रहे। 80 के दशक के आखिरी वक़्त में वो WWE आ गए और यहां उनके कुछ अच्छे फ़्यूड रैंडी सैवेज और टेड डीबियासी के साथ हुए। भले ही WWE का एक्सपोज़र ज़्यादा था लेकिन जो रुतबा और काम इन्होंने WCW में किया था, वैसा ये WWE में नही कर सके।

रिकी 'द ड्रैगन' स्टीमबोट

maxresdefault-22-1494132134-800

एक लेजेंड, एक हॉल ऑफ फ़ेमर स्टीमबोट का करियर WWE में जितना चमका उतना WCW में नही। WWE को नैशनल रीच मिलती थी, जबकि WCW को नही। फैंस को उनके मैग्निफिसिट मुराको, जेक 'द स्नेक' रॉबर्ट्स और माचोमैन रैंडी सैवेज के साथ हुए फ़्यूडस आज भी याद होंगे। भले ही लोग स्टीमबोट और माचोमैन के बीच रैसलमेनिया 3 में हुए मैच के बारे में बात करें, लेकिन जो बात WCW के दिनों में थी, वो अलग ही है। वहां पर लोग रिक फ्लेयर के साथ उनकी 1 घंटे तक चली WCW चैंपियनशिप के लिए फाइट के बारे मे बात करते थे। सिवाय एक ग्लोबल रीच के WWE ने इस लेजेंड को क्या दिया।

लैक्स ल्यूगर

lex_luger_bio-1494132236-800

जो कद काठी लैक्स ल्यूगर की थी, उसके आधार पर तो वो WWE में सफल हो सकते थे, लेकिन ऐसा कभी हुआ नही। उन्होंने लगातार खुद को प्रूव किया लेकिन बात कभी बनी नही। WCW के दिनों में उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और WCW हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। उस दौरान वो फोर हॉर्समेन का हिस्सा भी थे। जब वो WWE आए तो उनके फैंस ने वही तरक्की सोची, लेकिन हुआ इसके उलट और वो औंधे मुँह गिर पड़े। वो दोबारा WCW वापिस गए और उन्होंने वहां पर दोबारा अपना सिक्का जमाया। ये ताकत, कमाल और चार्म था लेक्स ल्यूगर का।

स्टिंग

wwe2k15-sting-orch-01-993319-1494132789-800

शायद ही WCW में ऐसा कुछ हो जो स्टिंग ने ना किया हो, या कोई ऐसी चैंपियनशिप हो जिसको उन्होंने ना जीता हो, चाहे वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हो या फिर WCW हैवीवेट चैंपियनशिप। WCW के मेजरिंग स्टिक के नाम से मशहूर 'स्टिंग' फैंस के फेवरेट थे। वो अपनी मूव्स और अपने ब्लैक एंड वाइट पेंट से सबको चौंका देते थे। 2001 में जब WCW बन्द हुआ तो वो WWE में तुरंत नही आए, बल्कि एक अल्पविराम के बाद वो TNA गए, और फिर एक अरसे बाद WWE आए। 55 साल के स्टिंग अब भले ही फैंस से उतना कनेक्ट ना बना सके हो, या उन्हें पहले जैसे मौके ना मिले हो, लेकिन इसमें कोई दोराय नही कि वो विजिलेंटे है, और एक लेजेंड भी। लेखक: मार्क मैडिसन, अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications