5 सुपरस्टार्स जो WWE में आने के पहले मशहूर नहीं थे

#3 रायबैक

WWE में आने से पहले तक रायबैक ने ज्यादा रैसलिंग नहीं सीखी थी। WWE में आने के बाद से ही इन्होंने WWE की डेवलपमेंटल टीम के साथ समय बिताना शुरू किया और यही पर इन्होंने ज्यादा रैसलिंग भी की थी। यह ऐसे दूसरे रैसलर हैं जिन्हें विंस मैकमैहन ने केवल इसलिए साइन किया था क्योंकि इनका शरीर काफी बड़ा है। यह लोगों की नजरों में तब आए जब उन्होंने नैक्सस के साथ रॉ पर हमला किया था। बाद में चलकर यह WWE के टॉप सुपरस्टार भी बने लेकिन WWE ने इन्हें ठीक तरह से बुक नहीं किया था। एक समय इन्हें पॉल हेमन के साथ भी जोड़ा गया जो कि उनके करियर का सबसे बेस्ट पार्ट था।