5 रैसलर्स जिनका करियर WWE में आने के बाद बेकार बन गया 

Image result for finn balor vs

WWE के अंदर हर रैसलर आना चाहता है। इस कंपनी में आने से कई रैसलर्स का करियर अच्छा बना है।WWE में इस समय सैथ रॉलिंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डेनियल ब्रायन जैसे रैसलर्स को हर कोई जानता है। इन रैसलर्स को सफलता WWE के अंदर ही आकर मिली थी।

हालांकि कई ऐसे रैसलर्स भी हैं जो WWE में आने से पहले ही अपना नाम बना चुके थे। इसमें एजे स्टाइल्स के जैसे रैसलर्स का नाम शामिल है। इन रैसलर्स को कंपनी के अंदर बड़ा पुश मिला है। लेकिन कई ऐसे रैसलर्स भी हैं जिनका करियर WWE के बाहर तो अच्छा था लेकिन WWE में काफी बुरा चल रहा है।

आइये जानें ऐसे ही 5 रैसलर्स के बारे में जिनका करियर WWE में आने से बेकार बन गया।

#5 बॉबी लैश्ले

Related image

बॉबी लैश्ले कई सालों पहले WWE के अंदर काम करते थे। इस दौरान इनका करियर इतना अच्छा तो नहीं लेकिन ठीक चल रहा था। इसके बाद इन्होंने कंपनी को छोड़ दिया और मिक्स्ड मार्शल आर्ट की दुनिया में कदम रखा।

यहां इन्होंने अपनी पहचान बनाई और इसके बाद TNA में कदम रखा। इस कंपनी में इन्हें बड़ा पुश मिला था। पिछले कुछ सालों में लैश्ले को मिली सफलता को देखकर फैंस काफी खुश थे। उन्हें लैश्ले का मुकाबला लैसनर के साथ होते हुए देखना था। लेकिन ऐसा होने की सम्भावना नहीं थी क्योंकि दोनों रैसलर्स दूसरी कंपनी के लिए काम कर रहे थे।

इस साल रैसलमेनिया 35 के बाद लैश्ले ने WWE में अपनी वापसी की थी। सभी को लगा कि अब कंपनी ब्रॉक लैसनर बनाम बॉबी लैश्ले का मैच करवाएगी। लेकिन अबतक ये मैच नहीं हुआ था।

एक फेस के तौर पर लैश्ले का करियर WWE में अच्छा नहीं चला और इस कारण कंपनी ने इन्हें एक हील रैसलर बना दिया था। हालांकि इसके बावजूद लैश्ले का करियर इतना अच्छा नहीं चल रहा है।

Get WWE News in Hindi Here

#4 शिंस्के नाकामुरा

Image result for shinsuke nakamura

न्यू जापान प्रो रैसलिंग के सबसे मशहूर रैसलर्स में से एक नाकामुरा ने अपने शानदार काम से सभी को प्रभावित किया है। इन्होंने ये साबित किया था कि वह सबसे शानदार रैसलर्स में से एक हैं। इनके मुक़ाबलों को देख फैंस भी काफी खुश हो जाते थे। लेकिन WWE में आने के बाद इनके लिए सब ख़राब हो गया।

WWE ने इन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट दिया। इसके बाद नाकामुरा ने WWE को जॉइन कर लिया था। कंपनी इन्हें सीधा मेन रोस्टर में नहीं लाई थी बल्कि इन्हें NXT में भेजा गया था। यहां इन्होंने कुछ समय तक काम किया जिसके बाद नाकामुरा को मेन रोस्टर में लाया गया।

इन्होंने इस साल का रॉयल रम्बल भी जीता था और फिर हमें इनका ड्रीम मैच स्टाइल्स के साथ देखने को मिला। लेकिन समय के साथ-साथ नाकामुरा का करियर भी बर्बाद होता गया। कंपनी ने इन्हें यूएस चैंपियन बनाया लेकिन इससे भी नाकामुरा का करियर अच्छा नहीं बना।

#3 बॉबी रूड

Image result for bobby roode images

बॉबी लैश्ले की तरह बॉबी रूड का करियर भी WWE में आने से पहले काफी अच्छा था। इन्होंने भी अपना नाम इम्पैक्ट रैसलिंग में बनाया था। यहां पर रूड का करियर काफी अच्छा था। इन्होंने इस कंपनी में वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम किया था।

इसके बाद रूड को WWE ने साइन किया। इन्हें मेन रोस्टर में लाने से पहले कुछ समय तक NXT में रखा गया था। यहां पर रूड एक शानदार हील रैसलर का काम कर रहे थे। ऐसा लगा कि इस कंपनी में उनका करियर काफी अच्छा होगा लेकिन अबतक ऐसा नहीं हुआ।

मेन रोस्टर में आने के बाद रूड का करियर बेकार बन ग[या। इन्हें एक फेस के तौर पर बड़ा दिखाया जा रहा था लेकिन इससे रूड का करियर अच्छा नहीं बना। अब इन्हें कंपनी ने चैड गेबल के साथ टैग टीम चैंपियन बना रखा। अब फैंस सोच रहे हैं कि इनका करियर अब शायद अच्छा बन जाएगा लेकिन ऐसा होता हुआ दिख नहीं रहा है।

#2 समोआ जो

Image result for samoa joe

समोआ जो भी उन शानदार रैसलर्स में से एक हैं जिन्होंने WWE में आने से पहले ही अपना नाम रैसलिंग दुनिया बना लिया था। समोआ जो इस समय स्मैकडाउन ब्रांड में हैं लेकिन इससे पहले वह ROH और TNA के लिए काम कर चुके हैं। दोनों कंपनियों में जो ने हैविवेट चैंपियनशिप जीती थी।

कई सालों तक TNA में काम करने के बाद जो को WWE ने साइन कर लिया था। कई महीनों तक जो ने NXT में काम किया जिसके बाद इन्हें रॉ में लाया गया।

रॉ में आने के बाद जो ने कई पीपीवी हैडलाइन किए लेकिन इस साल सुपरस्टार शेक अप के बाद से ही जो का करियर बेकार बनता जा रहा है। इन्होंने WWE चैंपियनशिप के लिए एजे स्टाइल्स से दुश्मनी ज़रूर की थी लेकिन इससे भी जो को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। शायद WWE इनके लिए कुछ बड़ा सोच रही है।

#1 फिन बैलर

Image result for finn balor

फिन बैलर फैंस के पसंदीदा रैसलर्स में से एक हैं। वह WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन भी रह चुके हैं लेकिन इसके अलावा फिन ने कुछ खास नहीं किया है। इन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को भी सिर्फ 1 दिन तक अपने पास रखा था।

फिन बैलर ने WWE में आने से पहले न्यू जापान प्रो रैसलिंग के लिए काम किया था। यहां पर फिन काफी मशहूर हुए थे। इसके बाद WWE ने इन्हें साइन कर लिया था। फिन ने कई महीनों तक NXT में काम किया था। इसके बाद इन्हें रॉ में लाया गया।

रॉ में आने के बाद कंपनी ने फिन को जबरदस्त पुश दिया था। बैलर ने रोमन रेंस को भी पिन किया था। इसके बाद उन्हें समरस्लैम 2016 में होने यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में डाला गया। इस मैच में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें अगले ही दिन अपनी चैंपियनशिप वापस सौंपनी पड़ी। इसके बाद से ही बैलर को बड़ा पुश नहीं मिला है।