5 रैसलर जिन्होंने अपने थीम सॉन्ग पर परफॉर्म किया

प्रोफेशनल रैसलिंग में रैसलिंग थीम सॉन्ग को रैसलर की गीमिक का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना गया है। एक अच्छा सांग रैसलर और फैंस को जोडने में एक अहम भूमिका निभाता है, वहीं दूसरी तरफ अगर यह अच्छा नहीं होता है तो यह रैसलर के करियर को खत्म कर सकता है। आज WWE अपने रोस्टर के लिए कस्टम थीम बनाता है और वास्तव में इससे सबसे ज्यादा एक युवा रैसलर को करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण है फिन बैलर, कि कैसे रैसलिंग थीम एक सुपरस्टार को बना सकती है। कई रैसलर इस प्रकिया में एक कदम आगे है, वह अपनी एंट्री के दौरान उस थीम सॉन्ग पर परफॉर्म करते नज़र आए है, पिछले कई सालों में हमनें ऐसे उदाहरण देखें है, इसके बाद हमारे पास एक ऐसी लिस्ट है, जिसके बारे में शायद आपको जरुर जानना चाहिए। आइए आपको बताते है उन 5 रैसलरों के बारे में जिन्होंने अपने थीम सांग पर परफॉर्म किया:

Ad

आर-ट्रूथ
youtube-cover
Ad

WWE के लिए सबसे कष्टप्रद चीजों में से एक है और इसके अलावा उनका थीम सांग 'व्हाट्स अप? व्हाट्स अप? वाकई एक बकवास थीम सांग है। यह सिर्फ ऐसा लगता है जैसे आप किसी चीज को जबरदस्ती देखने के लिए बाध्य है। लेकिन ऐसा लगता है कि जब वह इसे परफॉर्म करने आते है तो मुझे गलत साबित करते है, क्योंकि वह इस थीम सॉन्ग के जरिए फैस और खुद के बीच एक सबंध बनाते हैं। पिछले कई सालों से वह इसे एक सकारात्मक प्रतिक्रिया देते आए है और इसे और विशेष बनाने के लिए उन्होंने अपने रैप टैलेंट का इस्तेमाल किया है। एंजो

youtube-cover
Ad

एंजो और बिग कैस NXT से मंडे नाइट रॉ पर आने के बाद WWE मेन रोस्टर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं, और शायद उन्हें किसी परिचय की जरुरत नहीं है, उनकी इस गति का सबसे मुख्य कारण उनकी एंट्री का थीम सांग जो कि डायलॉग के साथ है। एंजो इसमें रो़ड डॉग की भूमिका निभाते है, जबकि बिग कैस बिली गुन की विरावत आगे बढ़ाते है। एंजो और बिग कैस का थीम सॉन्ग बोनाफाइट जी और प्रमाणित स्टड है या फिर यह यह कहें कि यह प्रमाणित जी और बोनाफाइड स्टड है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। माइक कौशल में पीछे होने के बावजूद वह थीम सांग के द्वारा अपने स्तर को उंचा करने के प्रयास में लगे रहते हैं। हमें लगता है कि अगर अभी भी तक आपने इसे नहीं सुना तो इसे आपको जरुर सुनना चाहिए। जॉन सीना

youtube-cover
Ad

इसमें कोई शक नहीं है कि जॉन सीना इस समय दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार है। वास्तव में उन्होंने सबसे पहले रैपर गिमिक से शुरुआत की और इसके बाद यह थीम सॉन्ग बन गया। अपनी दो थीम पर परफार्म करने वाले सीना इस समय लेट्स्ट 819 मिलियन ईयर के लिए प्रयोग कर रहे है। सीना ने अपनी रैपिंग की स्किल का अच्छा प्रयोग कर इसे अलग स्तर पर ले गए है और इसे टॉप थीम सॉन्ग में शामिल किया है, शायद आपको यह मजाक लग रहा होगा, लेकिन सच यही है कि उन्होंने अपने कौशल से इसे नई ऊंचाई दी है, और इसके साथ ही अपने करियर को आगे बढ़ाने में इसका अच्छा प्रयोग किया है। आप सीना के लेटेस्ट थीम सॉन्ग 'माई टाइम इज नॉउ' को सुन सकते हैं और इससे आपको सीना के संगीत कौशल का भी अंदाजा हो जाएगा। शॉन माइकल्स

youtube-cover
Ad

क्या आपने कभी शॉन माइकल्स के एंट्री सॉन्ग के गाने की कल्पना की है? शायद नहीं, बेशक कई लोगों ने इसकी कल्पना भी नहीं की होगा, यहीं कारण है कि वह क्यों आइकॉनिक है। शॉन माइकल्स ने थीम पर कोई ज्यादा प्रदर्शन नहीं किया है, इसकी बड़ी वजह यह थी कि वह गायन में सहज नहीं थे। शॉन माइकल्स 1990 से जिस सॉन्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं उससे वह एक सेक्सी बॉय की तरह लगते हैं, यह थोड़ा सा अजीब लगता है जब आप वीडियो को देखेंगे जिसमें वह 40 साल की उम्र के बाद सॉन्ग पर उछल कूद करते हैं। बावजूद इसके हम कहना चाहेंगे कि शॉन माइकल्स ने इसमें एक काबिले तारिफ फरफॉर्मेंस दी है। अगर अभी तक इस आप ने नहीं देखा है तो आपको इसे तुरंत देखना चाहिए। होंकी टोंक मैन

youtube-cover
Ad

होंकी टोंक मैन की पूरी गीमिक एल्विस प्रेस्ली पर निर्भर थी, शायद आप इस लिस्ट में उन्हें पहले स्थान पर देख कर वास्तव में हैरान हो रहे होेगें, लेकिन आपको हैरान नहीं होना चाहिए। लैजेंड्री इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के थीम सॉन्ग का नाम कूल, कूकी, बैड था, जो कि उनकी कैरेक्टक को एक अच्छी तरह नफरत करने के लिए था। प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में वह सबसे महान हील में से एक थे और वह अपने कैरेक्टर के प्रति लगन के लिए जाने जाते थे, ऊपर दिए वीडियो में आप उनके थीम सॉन्ग को देख सकते हैं। लेखक: आकाश, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications