#3 ब्रे वायट
![WWE's forgotten man - Bray Wyatt](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8e394-15469486310843-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8e394-15469486310843-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8e394-15469486310843-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8e394-15469486310843-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8e394-15469486310843-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8e394-15469486310843-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8e394-15469486310843-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8e394-15469486310843-800.jpg 1920w)
बहुत फैंस तो अब तक ये बात भूल भी चुके होंगे कि ब्रे वायट अभी भी WWE और Raw का हिस्सा हैं। रॉ टैग टीम टाइटल पर कब्ज़ा कर के रखने के बावजूद भी ब्रे वायट के लिए साल 2018 बहुत असाधारण गुज़रा। साल का अंत आते आते वायट कुछ दुश्मनियों में ज़रूर शामिल हुए लेकिन मैट हार्डी के अपनी चोटों से उभरने के लिए WWE से ब्रेक लेने के बाद वायट भी टीवी से गायब ही हो गए हैं।
2019 रॉयल रंबल ब्रे वायट को दोबारा पेश करने के लिए एक शानदार मंच हो सकता है जहां वायट किसी नए अवतार में आकर एक बार फिर से जनता की नज़रों में छा सकते हैं।
WWE को वायट के करैक्टर में बदलाव करने की सख्त ज़रुरत है और वायट परिवार के सोच में भी जिसके बाद वायट परिवार ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल जीतने में ब्रॉन स्ट्रोमैन की मदद कर सकता है।रॉयल रंबल में ब्रे वायट की एंट्री किसी तोहफे से कम नहीं होगी और उनका जीतने उन्हें वापसी करने में ज़रूर मदद करेगा।