5 सुपरस्टार जिन्होंने पहले टाइटल के रूप में WWE चैंपियनशिप जीती

1-1495605377-800

जो भी सुपरस्टार कंपनी में आता है उसका सपना होता है की वो WWE चैंपियनशिप जीते। लेकिन कुछ लोग ये कर पाते है और कुछ नहीं कर पाते है। क्योंकि इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। WWE चैंपियनशिप मेन इवेंट्स का सबसे बड़ा हिस्सा है। और मेन इवेंट में हर कोई सुपरस्टार नहीं लड़ पाता है। कई सुपरस्टार्स कई सालों तक मेहनत करने के बाद यहां तक पहुंचते है। लेकिन कई ऐसे भी सुपरस्टार है जिनका पहला टाइटल WWE चैंपियनशिप का है। इन सुपरस्टार ने सबसे पहले अपना टाइटल WWE चैंपियनशिप का ही अपने नाम किया है। आइये जानते है कुछ ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में।

जिंदर महल

जिंदर महल को 2 महीने पहले कोई नहीं जानता था। क्योंकि उन्होंने इससे पहले ऐसा कुछ किया भी नहीं था। लेकिन अचानक उन्हें इतना बड़ा पुश मिला की वो WWE चैंपियन बन गए है। जॉबर की भूमिका में रहे जिंदर महल पिछले महीने से टॉप में आ चुके है। इससे पहले जिंदर महल ने कोई भी चैंपियनशिप अपने नाम नहीं की थी। लेकिन पहली बार उन्होंने रैडी ऑर्टन को हराकर सीधे WWE के टाइटल को अपने नाम किया है।

ब्रॉक लैसनर

2-1495605514-800

2002 से पहले रैसलिंग फैंस ये ही बातचीत करते थे की ब्रॉक लैसनर का उदय कैसे होगा। वक्त के साथ-साथ सब बदल गया। और धीरे-धीरे लैसनर कंपनी के सबसे बड़े चेहरे बन गए। डेब्यू के कुछ ही महीने बाद ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया था। साल 2002 के समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर ने द रॉक को हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ब्रॉक लैनसर ने भी इससे पहले कोई खिताब अपने नाम नहीं किया था। ये उनका पहला चैंपियनशिप टाइटल था।

#एजे स्टाइल्स

3-1495605587-800

जब साल 2016 के रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स ने डेब्यू किया था तो कई फैंस के मन में सवाल खड़े हो गए थे की आखिर उनका आगे क्या होगा। लेकिन एजे स्टाइल्स ने इन सब का जवाब इस अंदाज में दिया जो आज तक कोई नहीं दे पाया। मात्र 9 महीने में उन्होंने ऐसे काम कर दिए जिससे पूरा WWE यूनिवर्स चौंक गया। रॉयल रंबल 2016 के कुछ महीनों बाद ही एजे स्टाइल्स ने डीन एंब्रोज को हराकर WWE चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया था। हालांकि शुरू मे ंकिसी को यकीन नहीं हुआ लेकिन जब ये सब हो गया तब बैल्ट एजे स्टाइल्स के कंधों पर थी। कंपनी के किंग कहलाने वाले एजे स्टाइल्स ने पहली बार कोई चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

#केन

4-1495605702-800

केन को WWE में बहुत साल हो चुके है लेकिन केन को ज्यादा सम्मान यहां पर नहीं मिला है। लेकिन जब केन ने डेब्यू किया था उसके तुरंत बाद ही अंडरटेकर को हराकर वो एक दिन के लिए चैंपियन बने थे। क्योंकि अगले ही दिन स्टोन कोल्ड ने उन्हें हराकर वो बैल्ट वापस ले ली। ये कह सकते है कि एक ही दिन के लिए सही लेकिन केन चैंपियन जरूर बने थे।

#शेमस

5-1495605849-800

साल 2009 में मेन रोस्टर में जब शेमस ने कदम रखा तो वो काफी शांत थे। वो ज्यादा बड़ा नाम नहीं थे। लेकिन इसके कुछ ही दिनों पर जब TLC में जॉन सीना को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती तो फिर मेन रोस्टर में उनका नाम सबसे ऊपर आ गया था। हालांकि इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। कई फैंस का कहना था कि शेमस को आगे बढ़ाने के लिए जॉन सीना खुद उनसे हार गए थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। शेमस ने वो मैच सच्चाई से जीता था। लेकिन कुछ महीनों बाद फिर सीना ने उन्हें हराकर टाइटल वापस ले लिया था। शेमस ने इससे पहले कोई चैंपियनशिप नहीं जीती थी। ये उनके जीवन का पहला टाइटल था।

App download animated image Get the free App now