5 WWE सुपरस्टार्स जिनके बिना कंपनी काम नहीं कर सकती
WWE और उसके फैंस को इस हफ्ते सैमी जेन के चोटिल होने की खबर से एक तगड़ा झटका लगा। कंधे में लगी चोट की वजह से सैमी जेन शायद 2019 तक बाहर हो सकते हैं। कंपनी अपने शो में उनकी जगह भरने की भरपूर कोशिश करेगी लेकिन ये आसान काम नहीं होगा।
इससे एक सवाल खड़ा होता है, अगर WWE के मुख्य स्टार्स चोटिल हो गए तो कंपनी काम कैसे कर पाएगी? पूरी स्टोरीलाइन ऐसे ही स्टार्स पर टिकी होती है और उनके बिना शो को आगे बढ़ाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। यहां पर हम ऐसे ही 5 स्टार्स का जिक्र करेंगे जिनके बिना कंपनी का काम करना मुश्किल है।
#5 केविन ओवंस
तीन साल पहले मेन रोस्टर में आने के बाद से केविन ओवंस कंपनी के अहम स्टार रहे हैं। वो करीब छह महीनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं और कई बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हैं।
इतने कम समय मे केविन ओवंस ने अपने रैसलिंग और माइक स्किल्स से सभी को प्रभावित किया है कि उन्हें इतनी सारी जिम्मेदारी दी गयी है। भले ही इस समय ओवंस किसी खिताबी दौड़ का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनके बिना मंडे नाइट रॉ अधूरा है।
1 / 5
NEXT
Advertisement