5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें गोद लिया गया था

f42c2-1510234363-800

प्रोफेशनल रैसलर्स के जीवन से हम सभी काफी आकर्षित होते हैं। उनका कैरेक्टर, रिंग के अंदर काम और उनके प्रोमोज़ हमें काफी लुभाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे हम प्रोफेशनल रैसलिंग को करीब से जानने का प्रयास करते हैं हमें नई-नई चीज़ें पता चलते जाती हैं। हम अपने फेवरेट सुपरस्टार्स के बारे में सभी बातें जानना चाहते हैं और उनकी हमारी रिलेशनशिप रिंग के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी बनते जाती है। इस बात को दिमाग में रखते हुए हमने कुछ मशूहर रैसलर्स के शुरुआती जीवन के बारे में करीब से जानने की कोशिश की। आइए नज़र डालते हैं उन 5 रैसलर्स पर जिन्हें बचपन में गोद लिया गया था...

Ad

केन शैमरॉक

केन शैमरॉक को एक समय विश्व का सबसे खतरनाक आदमी कहा जाता था। केन जल्द ही UFC और WWE में काफी पॉपुलर हो गए थे लेकिन केन को बचपन में अडॉप्ट किया गया था। केन के पिता ने अपना परिवार छोड़ दिया था और उनकी मां ने केन के सौतेले पिता के साथ रहने का फैसला लिया था। लेकिन केन अपने सौतेले पिता के साथ सेटल नहीं हो पाए और उन्हें घर से निकाल दिया गया। केन को फिर बॉबी शैमरॉक ने गोद लिया।

टेड डीबियासी

c8c3c-1510234330-800

द मिनियन डॉलर मैन टेड डीबियासी विश्व के सबसे फेमस रैसलर्स में से एक हैं। उन्होंने 1980 से 1990 में टॉप लेवल हील के रूप में अपना नाम बनाया था लेकिन उनका जीवन इतना आसान नहीं था। उन्हें माइक डीबियासी ने गोद लिया था और फिर उन्होंने अपने पिता की तरह रैसलिंग की दुनिया में आने का फैसला किया और सफल भी हुए। लेकिन जब टेड 15 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया।

टामा टोंगा

be423-1510234277-800

न्यू जापान प्रो रैसलिंग में टामा टोंगा बेहद पॉपुलर रैसलर हैं और टांगा रोआ के साथ मिलकर उन्होंने कई बार IWGP वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। उनका जन्म टोंगा में हुआ था और उन्होंने काफी युवा उम्र में अमेरिका मूव किया जहां पूर्व WWE रैसलर हाकू ने उन्हें गोद लिया। इसके बाद से वह अपने पिता के पद्चिन्हों पर चलते हुए रैसलर बन गए।

रिक फ्लेयर

af08b-1510234236-800

लैजेंडरी रिक फ्लेयर से प्रोफेशनल रैसलिंग के सारे फैंस अवगत हैं। फ्लेयर को ऑल टाइम ग्रेटेस्ट परफॉर्मर्स में से एक माना जाता है, लेकिन उनका शुरुआती जीवन आसान नहीं था। उनका बचपन में नाम फ्रेड था और उन्हें फ्लेयर फैमिली ने टेनीज़ की होम सोसाइटी से गोद लिया गया था। हालांकि उनकी अडॉप्टेड फैमिली ने उन्हें अपने सपने चुनने की इज़ाज़त दी और वह प्रोफेशनल रैसलर बने।

विंस मैकमैहन

904ba-1510242958-800

विंस मैकमैहन की कहानी काफी कॉम्प्लिकेटेड है। विंस मैकमैहन सीनियर ने विंस मैकमैहन जूनियर को बचपन में ही छोड़ दिया था और जब जूनियर 12 साल के हुए, तब सीनियर वापस आए। इस दौरान भविष्य के WWE चेयरमैन कई पिता हुए जिन्होंने उन्हें गोद लिया। उनके एक सौतेले पिताओं में से एक विनी लपटन मैकमैहन जूनियर को काफी गालियां देते थे और उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करते थे। विंस ने एक बार कहा था, "यह दुर्गभाग्यपूर्ण है कि वह जल्द ही गुज़र गए, नहीं तो मैंने खुद उन्हें जान से मार दिया होता। मुझे ऐसा करने में काफी मज़ा आता।" लेखक: आकाश चिलांकि, अनुवादक: मनु मिश्रा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications