5 रैसलर्स जिनकी ज़िंदगी पर बनी फिल्म फैंस देखना चाहेंगे

हाल ही में सारे फैंस को रिक फ्लेयर की जिंदगी पर बनी फिल्म का इंतज़ार हैं, जिसे ईएसपीएन बना रही हैं और इसके इस साल में ही आने की उम्मीद हैं। रिक फ्लेयर को एक काफी अच्छे रैसलर के रूप में देखा जाता हैं और उनसे अच्छा सब्जेक्ट कोई और नहीं हो सकता हैं फिल्म बनाने के लिए। लेकिन प्रो रैस्लिंग के इतिहास में ऐसे कई और रैसलर्स हैं, जिनके करियर पर फिल्म बन सकती हैं। नज़र डालते हैं 5 ऐसे WWE रैसलर्स पर, जिनके करियर पर शानदार फिल्म बन सकती हैं। 1- द अंडरटेकर undertaker-1465352343-800 अंडरटेकर का जो एरेना में आने का अंदाज़ है, वो सबको उनका फैन बनाता हैं। जिस तरह से उनका म्यूजिक बजता हैं, लाइट्स और जो स्पेशल इफैक्ट दिया जाता है जो चीज़ें "द डेडमैन" के इर्द गिर्द घूमती हैं, वो सारे फैंस जो टीवी पर उन्हें देख रहे है, या उन्हें लाइव देख रहे है, वो पल उनके लिए खास बन जाता है। लेकिन इनकी फिल्म की स्टोरी क्या होगी? WWE ने इनके करियर पर एक शॉर्ट फिल्म रिलीज़ की थी, पर वो 2005 में आई थी। उसके बाद द अंडरटेकर ने कई यादगार मैच खेले हैं। साथ ही में जो उनकी स्ट्रीक टूटी हैं, उसपर उनका रिएक्शन ही काफी होगा फिल्म के लिए। 2- केन kane-1465353605-800 WWE में केन ने अपना करियर एक मास्क के साथ किया। वो काफी बड़े और खतरनाक थे। इस रूप में वो कामयाब भी रहे। केन जोकि एक इन्शुरेंस कंपनी भी चलाते हैं, और साथ में उनकी राजनीति में आने की भी इच्छा है। इन सब चीजों के बारे में उनके फैंस ज़रूर जानना चाहेंगे। 3- एजे स्टाइल्स stylesblack-1465353878-800 एजे स्टाइल्स की ज़िंदगी के ऊपर आज तक कई शॉर्ट मूवीस बनी हैं, लेकिन कोई भी मूवी उनकी पूरी स्टोरी नहीं दिखा सकी। स्टाइल्स इस साल रॉयल रम्बल में अपने WWE करियर का आगाज करने से पहले वो कई सालों तक TNA और न्यू जापान में स्टार रहे हैं। स्टाइल्स की कहानी काफी रोचक हैं। उन्होने WCW से अपने करियर की शुरुआत की और वो इसके साथ कई और जाने से पहले WWE में भी कुछ समय के लिए रहे हैं। उनके फैंस उनके करियर के बारे में जानना चाहेंगे कि उनका क्या अनुभव रहा और वो कैसे "फिनोमिनल" बने, जिन्हें हम सब आज जानते हैं। 4- स्टेनर ब्रदर्स steinerbrothers-1465354259-800 स्टेनर ब्रदर्स का प्रो रैसलिंग का इतिहास काफी दिलचस्प हैं। वो 90 के दशक की ऑल-अमेरीकन टैग टीम जोड़ी थी। वो इस खेल के सिम्पल युग के दौरान भी, काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय रहे। फिर दोनों भाई अलग हो गए, जहां स्कॉट NWO से जुड़ गए, लेकिन वक्त के साथ दोनों भाइयों की चमक फीकी पढ़ती गई। उसके बाद से दोनों भाई अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं। जहां स्कॉट एक रैस्टौरेंट चला रहे है तो रिक एक स्कूल में काम कर रहे है। उनकी ज़िंदगी के बारें में अलग अलग मध्यम से जानना, लोगों के लिए दिलचस्प रहेगा। 5- अनोआई anoai-1465354750-800 आज के समय में लगभग सभी फैंस को यह पता हैं कि उसोस, WWE हाल ऑफ फेमर रिकीशी के बेटे हैं और रोमन रेंस उनके पहले कज़न हैं। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होगा कि कितने और सुपरस्टार्स WWE में आए हैं अनो फैमिली में से। रिकीशी के अलावा इनकी फैमिली में, रेंस, सामोन्स, उमागा, रोसे, योकोजुना और कहीं सारे। अगर आप पीटर माइवीय को इनकी फैमिली में जोड़ते हो तो, जिनका रिकीशी के दादा के साथ का रिश्ता था, तो रोक और रॉकी जॉनसन भी इनकी फैमिली में जुड़ जाते हैं। लेखक- जेरेमी, अनुवादक- मयंक महता

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications