WWE मेन रोस्टर 2017 की टॉप 5 एंट्रेंस

bray-wyatt-entrance-1498139482-800

हम सभी को रैसलर्स की एंट्री देखना बेहद पसंद है। किसी भी रैसलर के किरदार को मजबूत बनाने के लिए उसकी एंट्रेंस अहम भूमिका निभाती है। एक अच्छे एंट्रेंस वाले रैसलर के चाहनेवाले भी ढेर सारे होते हैं।

अच्छा म्यूजिक, बेहरतीन डांस और रैम्प वाक के साथ साथ उसमें दर्शकों की भागीदारी भी बड़े मायने रखती है। इससे दर्शक अपने आप को उस रैसलर से जोड़ लेते हैं।

यहां पर हम साल 2017 में WWE के मेन इवेंट स्टार्स के टॉप 5 एंट्रेंस के बारे में बात करेंगे।


#5 ब्रे वायट

इस समय मुख्य रोस्टर में ब्रे वायट का किरदार सबसे आकर्षक किरदारों में से एक है। हाल ही के समय मे ब्रे वायट खराब बुकिंग के शिकार हुए हैं लेकिन उन्होंने अपने एंट्रेंस से दर्शकों को जोड़े रखा है। उनकी एंट्रेंस अनोखी है और दर्शक उसे काफी पसंद करते हैं।

ब्रे वायट की एंट्रेंस म्यूजिक "लिव इन फायर" बजते ही सभी लाइटें बंद हो जाती है और हमे ब्रे वायट एक लालटेन लेकर रैम्प पर धीरे-धीरे चलते दिखाई देते हैं। इसपर दर्शक अपने-अपने फ़्लैश लाइट लगा लेते हैं जिसे ब्रे वायट "फायरफ्लाइज़" कहते हैं। इसके साथ वो धीरे-धीरे कर के रिंग की ओर बढ़ते हैं। जैसे ही वो लालटेन बुझाते हैं तो लाइट लग जाती है।

इसके अलावा जब वो किसी और के प्रोमो को काटते हुए बीच मे "रन" कहते वो भी बड़ा आकर्षक है।

#4 फिन बैलर

finn balor

जब बात बेहतरीन एंट्रेंस की हो रही हो तो हम बैलर क्लब के लीडर को कैसे भूल सकते हैं? फिन बैलर की एंट्रेंस म्यूजिक है "कैच योर ब्रेथ"। बैलर के एंट्रेंस के दो रूप है। पहले में वो म्यूजिक बजते ही धुएं के बीच से निकलते हुए दर्शकों के सामने आते हैं। इसपर वो दो बार जोरदार आवाज करते हैं। इसे दर्शक बखूबी पहचानते हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी देते हैं।

उनकी "डीमन किंग" एंट्रेंस और ज्यादा मजेदार और रहस्यमयी दिखाई देती है। इसमें उनके चेहरे से लेकर छाती तक पेंट लगा होता है। इसके बाद डीमन किंग धीरे-धीरे से रिंग की ओर बढ़ते हुए अपने विरोधी की आंखों मे आंखे डाल के देखते हैं।

#3 बॉबी रूड

18-19-17-b350e-1512152051-500

बॉबी रूड की एंट्रेंस को केवल लोकप्रिय कहना उसकी बेइज्जती करने जैसा है। दर्शकों ने अपने आप को बॉबी रूड की एंट्रेंस से इतना जोड़ लिया है कि वो सभी अपने आप को "ग्लोरियस" समझते हैं।

पियानो नोट्स के बजते ही दर्शकों का उत्साह बढ़ जाता है और फिर बॉबी रूड के गाने बजते ही सभी खुशी से झूम उठते हैं। उनके एंट्रेंस म्यूजिक पर पूरा एरीना उनके साथ गाना गाने लगता है। इसमें उनका अड़ियल रवैया दिखाई देता है जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। उनके एंट्री का अंदाज सबसे अनोखा और निराला है।

#2 ब्रॉक लैसनर

18-22-21-e2f37-1512152730

ब्रॉक लैसनर की तारीफ में कहने के लिए कई चीजें हैं लेकिन जब सुप्लेक्स सिटी के मेयर की एंट्री होती है तो हम सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उनकी एंट्री में उनके साथ उनके वफादार "एडवोकेट" पॉल हेयमन भी आते हैं। साल 2012 में ब्रॉक लैसनर ने WWE में वापसी की। वो नए टैटू और नए लुक के साथ आएं थे लेकिन शुक्र है उनकी एंट्री म्यूजिक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ब्रॉक लैसनर की एंट्री सबसे ज्यादा लोकप्रिय एंट्री में से एक है। उनकी एंट्री से उनका प्रभाव दिखाई देता है और इसकी मदद से वो रिंग में भी बड़े खतरनाक दिखाई देते हैं। इसके अलावा लैसनर साल में बाकी रैसलर्स के मुकाबले कम मैचेस करते जिससे उनकी एंट्रेंस और खास हो जाती है।

#1 शिंस्के नाकामुरा

18-22-41-cbaf5-1512153131-500

मौजूदा मुख्य रोस्टर में शिंस्के नाकामुरा की एंट्रेंस सबसे अच्छी है। उनकी एंट्री के समय वो जिस करिज़्मा के साथ रैम्प पर चलकर आते हैं उसकी तुलना किसी से नहीं कि जा सकती। मधुर वायलिन के संगीत के बीच "द राइजिंग सन" के धुन पर उनकी एंट्री देखने लायक है। सभी दर्शक इसपर उनके साथ गाना शुरू कर देते हैं।

नाकामुरा की ये सिग्नेचर एंट्रेंस लाजवाब है। इसमें वो जिस ढंग से अपने हाथों को झुलाते हुए रस्सियों के बीच अपना सिग्नेचर मूव करते हैं वो एक दिलकश नज़ारा होता है। इसपर पूरा एरीना एकसाथ झूम उठता है।

लेखक: अरिंदम रॉय, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now