WWE की 5 खास डॉक्यूमेंट्री फिल्म जो हर रैसलिंग फैंस देखना चाहते हैं

wwe-2k18_1-1489926663-800

2014 में शुरू हुए WWE नेटवर्क में काफी अच्छा ओरिजिनल कंटेंट हैं। वहां पर हमने कई दिलचस्प और रोमांचक टीवी शो देखने मिले हैं। उसमें कैम्प WWE, एज & क्रिस्टिन शो और टेबल फ़ॉर 3 जैसे शो काफी रोमांचक रहे हैं। दर्शक और आलोचकों को WWE की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री WWE 24 काफी पसंद आई थी। ये सीरीज WWE DVD और ब्लू रे पर कई विशेष रैसलर्स को केंद्रित करते हुए बनाई गई थी। इसमें उनके जीवन की कहानी और सफर का उल्लेख है। अगर आपने WWE 24 नहीं देखा है तो आपको उसमें बुकर टी, फिन बैलर, कर्ट एंगल और सैथ रॉलिन्स का एपिसोड देखना चाहिए। WWE 24 के आगे कौनसे एपिसोड होने चाहिए उसपर बात करते हुए हम यहां "फैंटसी बुकिंग" का जिक्र करेंगे:

Ad

5 द मेकिंग ऑफ WWE 2K19

अगर आप WWE के वीडियो गेम 2K18 को काफी समय से फॉलो कर रहे तो आपको पता होगा कि WWE ने हाल ही में 2K डेव स्पॉटलाइट लॉन्च की है। 2K स्पोर्ट्स में होने वाले डेवलपमेंटल को इस शो में दिखाया जाता है। इसमें दिखाया जाता है कि इसकी शुरुआत कहाँ से हुई। WWE 2K18 की मार्केटिंग में काफी जल्दबाज़ी की गई थी और उसे देखते हुए WWE 2K19 को लेकर सही कदम उठाने की ज़रूरत है। इसकी शुरुआत कंपनी आने वाले गेम के एपिसोड को लॉन्च कर के कर सकती है। इससे दर्शकों के बीच गेम को लेकर दिलचस्पी बढ़ेगी और उसकी लोकप्रियता में भी इजाफा होगा।

#4 CFO$/ जिम जोहनस्टोन - मेकिंग द म्यूजिक

15-35-38-1188e-1505119164-500

रैसलर को बनाने और बिगाड़ने में कई चीजें अहम भूमिका निभा सकती है। इसमें उनका गिमिक, फिनिशिंग मूव, म्यूजिकल एंट्री जैसी चीजें शामिल हैं। WWE की म्यूजिक लाइब्रेरी में हमे कई रैसलर्स की यादगार म्यूजिक सुनने मिलती है। इसका श्रेय जाता है जिम जोहनस्टोन को। आज सभी ट्यून्स ई ट्यून्स पर भी मिलते हैं। म्यूजिक प्रोड्यूसर जोहनस्टोन को कंपनी ने काम पर रखा था वहीं 2012 में CFO$ के साथ मिलकर काम शुरू किया। CFO$ का काम बेहतरीन कामों में से एक है। इसलिए इसपर बनी एक डॉक्यूमेंट्री देखने मे सभी को मजा आएगा। इससे दर्शक एक बेहतरीन म्यूजिक बनने के पीछे की दिलचस्प कहानी जान पाएंगे।

#3 WWE सुपरस्टार बनना

15-35-55-ef4ee-1505081310-500

अगर आपने WWE 2K गेम्स को माय करियर मोड में खेला होगा तो आप इससे अपने से जोड़ सकते हैं। उन्हें शुरू में बच्चे के रूप में दिखाते हैं जो बड़े होने पर कॉलेज में रहते हुए जिम में ट्रेनिंग करते हैं और फिर WWE के रॉस्टर में जगह हासिल करते हैं। इसमें कई सुपरस्टार्स के शूरूआति दिनों से लेकर बड़े स्टार बनने तक कि कहानी है। इससे कईयों को प्रेरणा मिलेगी और फैंस समझ पाएंगे कि रैसलर्स ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितना मेहनत किया।

#2 विंस मैकमैहन की ज़िंदगी का एक दिन

vince-mcmahon21

विंस मैकमैहन थोड़े पागल हैं। वो किसी भी छोटे हरकत के लिए आपको सजा दे देंगे। लेकिन उनकी एक कमाल की बात है, वो 30 सालों से काम कर रहे हैं। उनके साथ काम कर चुके लोग कहते हैं कि "वो काम करना नहीं छोड़ते।" 71 साल की उम्र में विंस काफी काम करते हैं और इसलिए उनके करियर या ज़िन्दगी पर बनी कहानी देखना रोमांचक होगा। हम सब विंस का ऑफिस रूप देख ही चुके हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ देखने के उत्सुक हैं। हम जानना चाहते हैं कि वो निजी जिंदगी में कैसा काम करते हैं। इसके ओर कासुअल फैंस भले ही आकर्षित न हों, हार्डकोर फैंस इसे ज़रूर देखना चाहेंगे।

#1 मार्क कैलवे - अंडरटेकर की कहानी का दूसरा रूप

15-36-33-13e1e-1505081704-500

द अंडरटेकर के बारे ऐसा क्या कहा जाए जो अबतक किसी ने नहीं कहा? अंडरटेकर कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं। 1990 में डेब्यू करने वाले टेकर 25 रैसलमेनिया का हिस्सा रह चुके हैं और उनके नाम अनगिनत रिकॉर्ड है। इतने लम्बे करियर में कभी भी अंडरटेकर ने अपना किरदार नहीं तोड़ा और ना ही कभी उन्होंने किसी इंटरव्यू में भाग लिया। अंडरटेकर का असली नाम मार्क कैलवे और उनकी बारे में हमे ज्यादा सुनने नहीं मिलता। उनकी डॉक्यूमेंट्री में हमे उनके बारे में काफी कुछ ऐसा सुन सकते हैं जो दर्शकों को मालूम नहीं होगा। इससे एक नई कहानी तो सुनने मिलेगी ही साथ ही साथ दर्शकों को असली अंडरटेकर के बारे में जानने मिलेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications